{"_id":"6a50690c88ac3bfa460054a6","slug":"who-is-rajesh-sharma-insect-bite-on-fauzi-set-got-injured-and-hospitalized-2026-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौन हैं राजेश शर्मा? 'माचिस' से शुरू किया करियर, 'धोनी' समेत इन फिल्मों से मिली पहचान; की हैं दो शादियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कौन हैं राजेश शर्मा? 'माचिस' से शुरू किया करियर, 'धोनी' समेत इन फिल्मों से मिली पहचान; की हैं दो शादियां
Fri, 10 Jul 2026 09:07 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 10 Jul 2026 09:07 AM IST
सार
Who Is Rajesh Sharma? अभिनेता राजेश शर्मा को हैदराबाद में शूटिंग के दौरान किसी कीड़े ने काट लिया है। वह अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जाती है। इस बीच हम आपको उनके और उनके काम के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
राजेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीलुड और बंगाली फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर अभिनेता राजेश शर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। खबर है कि वह हैदराबाद में प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'फौजी' की शूटिंग में बिजी थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि उन्हें सेट पर किसी कीड़े ने काटा है। उनकी हालत गंभीर है। इस बीच फैंस जानना चाहते हैं कि राजेश शर्मा कौन हैं?
बचपन से था एक्टिंग का शौक
राजेश शर्मा कई दशकों से इंडस्ट्री में हैं। फिल्मों और टीवी शो में काम करने वाले इस स्टार ने कई हिट प्रोजेक्ट्स में काम किया है। उनका जन्म 8 अक्टूबर 1970 को लुधियाना, पंजाब में हुआ था। उन्हें कम उम्र में ही एक्टिंग का शौक हो गया था। इसी वजह से उन्होंने नई दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में ट्रेनिंग ली। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी।

- फोटो : सोशल मीडिया
किस फिल्म से शुरू किया करियर?
एक एक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म 1996 में आई 'माचिस' थी। उन्होंने कई बंगाली फिल्मों में काम किया, जिसके बाद 2003 में 'परिणीता' फिल्म से शोहरत मिली। तब से, उन्होंने कई बड़े बजट की फिल्मों में काम किया है और भारतीय सिनेमा में लगातार सक्रिय रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभा कर अपने फैंस का दिल जीता है।
राजेश शर्मा की बेहतरीन फिल्मों में 'भूल भुलैया 3', 'पीकू', 'खोसला का घोसला', 'द डर्टी पिक्चर', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'तनु वेड्स मनु' और कई अन्य शामिल हैं। उन्हें 'स्पेशल 26' और 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से खासा पहचान मिली।
एक एक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म 1996 में आई 'माचिस' थी। उन्होंने कई बंगाली फिल्मों में काम किया, जिसके बाद 2003 में 'परिणीता' फिल्म से शोहरत मिली। तब से, उन्होंने कई बड़े बजट की फिल्मों में काम किया है और भारतीय सिनेमा में लगातार सक्रिय रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभा कर अपने फैंस का दिल जीता है।
यह खबर भी पढ़ें: Rajesh Sharma: 'जल्दी ठीक हो जा यार', राजेश शर्मा की सेहत को लेकर चिंतित अक्षय कुमार; दोस्त को लेकर कही ये बात
इन बड़ी फिल्मों में किया कामराजेश शर्मा की बेहतरीन फिल्मों में 'भूल भुलैया 3', 'पीकू', 'खोसला का घोसला', 'द डर्टी पिक्चर', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'तनु वेड्स मनु' और कई अन्य शामिल हैं। उन्हें 'स्पेशल 26' और 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से खासा पहचान मिली।
राजेश शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने की दो शादियां
राजेश शर्मा ने साल 2005 में बंगाली अभिनेत्री सुदीप्ता चक्रवर्ती के साथ शादी की थी। बाद में साल 2009 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने संगीता शर्मा से साल 2011 में शादी की। राजेश शर्मा लगभग 55 साल के हो चुके हैं लेकिन उनके बच्चे नहीं हैं।
सेलेब्स ने जताई चिंता
राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने पर अभिनेता अक्षय कुमार, निर्देशक सुदीपा चटर्जी और अग्निदेव चटर्जी ने चिंता जताई है। सभी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

- फोटो : एक्स
AICWA ने की जांच की मांग
वहीं, ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस मामले की जांच की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री की जिम्मेदारी है कि कलाकारों और तकनीशियनों को अच्छा माहौल उपलब्ध कराया जाए। संगठन का इल्जाम है कि शूटिंग वाली जगहों पर साफ सफाई और चिकित्सा सुविधाओं की कमी लंबे समय से चिंता का विषय रही है। फिलहाल राजेश शर्मा का इलाज चल रहा है। फैंस उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।