फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bengali TV actress molested and threatened with acid attack two arrested

Tv Actress Molested: आधी रात में दोस्तों संग चाय पी रही थी एक्ट्रेस, नशे में आए युवकों ने छेड़ा, एसिड फेंकने..

Thu, 17 Jul 2025 07:43 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 17 Jul 2025 07:43 PM IST
सार

Bengal TV actress threatened with acid attack: कोलकाता से टीवी अभिनेत्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस से जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Bengali TV actress molested and threatened with acid attack two arrested
क्राइम। - फोटो : freepik

विस्तार

कोलकाता के जादवपुर इलाके में एक टीवी अभिनेत्री से छेड़छाड़ और तेजाब से हमले की धमकी देने के मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने अभी तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

क्या है पूरा मामला
यह घटना बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे हुई, जब अभिनेत्री शूटिंग के बाद अपने चार दोस्तों के साथ चाय पीने रुकी थीं। अभिनेत्री की शिकायत के अनुसार, दो नशे में धुत युवक कार से आए और बिना कारण उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब अभिनेत्री और उनके दोस्तों ने विरोध किया, तो आरोपियों ने अभिनेत्री के साथ बदतमीजी की और छेड़छाड़ की कोशिश की। अभिनेत्री ने बताया कि आरोपियों ने उन पर तेजाब फेंकने की धमकी भी दी। पुलिस के आने के बाद स्थिति नियंत्रण में आई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत हुई दर्ज
जादवपुर पुलिस ने अभिनेत्री की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर, आरोपियों ने भी अभिनेत्री के दोस्तों पर हमला करने की शिकायत दर्ज की है। बहरहाल, पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed