Bala: मलयालम अभिनेता बाला अस्पताल में भर्ती, लीवर संबंधी बीमारी से हैं पीड़ित
मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता बाला को आज कोच्चि के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनेता लीवर से संबंधित बीमारी जूझ रहे हैं।
विस्तार
मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता बाला को आज मंगलवार यानी सात मार्च को कोच्चि के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनेता लीवर से संबंधित बीमारी जूझ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सप्ताह पहले भी अभिनेता को अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें लीवर ट्रांसप्लांट करने की सलाह दी थी।
अभिनेता बाला लोकप्रिय तमिल फिल्म निर्माता शिवा के भाई हैं, जो वर्तमान में सूर्या के साथ एक अनटाइटल्ड तमिल फिल्म पर काम करने में व्यस्त हैं। कहा जा रहा है कि शिवा अपने भाई के परिवार के साथ रहने के लिए जल्द ही अस्पताल पहुंचेंगे। फिलहाल बाला की पत्नी के रिश्तेदार और उनकी मां अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं।
Swara Bhasker: स्वरा ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे के साथ छपवाया शादी का कार्ड, फहाद के साथ बताई लव स्टोरी
रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्नी मुकुंदन, बदूशा और विनुशा मोहन जैसे मलयालम इंडस्ट्री के सेलेब्स ने अस्पताल में बाला से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। निर्माता एनएम बदूशा ने अपने फेसबुक पेज पर अपडेट साझा किया। उन्होंने मलयालम में लिखा, 'उन्नी मुकुंदन, मैं, विष्णु मोहन, स्वराज और विपिन आज अमृता अस्पताल आए और अभिनेता बाला से मिले। बाला ने सबसे बात की। डॉक्टर मुझे बाद में और जानकारी देंगे।'
Ranbir Kapoor: 'मुझे लगा यह शैली खत्म हो चुकी है', रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों से दूर रहने पर बोले रणबीर
अभिनेता का फिल्मी करियर
अभिनेता बाला को आखिरी बार अनूप पंडालम के निर्देशन वाली फिल्म 'शेफिकिंते संतोषम' में देखा गया था। पिछले साल रिलीज हुई इस फिल्म में बाला ने आमिर नाम के किरदार की भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी अनूप ने ही लिखी थी और इसमें उन्नी मुकुंदन की महत्वपूर्ण भूमिका थी। अब बाला मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रहे हैं। अभिनेता फिल्म 'बिलाल', 'स्थलम' और 'माई डियर मचान्स' में अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।
Prakash Raj: प्रकाश राज के तीन साल पुराने ट्वीट पर छिड़ी जंग, एफआईआर दर्ज करने की उठी मांग, जानिए क्या है मामला