Anshu Ambani: अंशु अंबानी की बॉडी शेमिंग करने पर ट्रोल हुए निर्देशक त्रिनधा, मांगी माफी, क्या बोलीं अदाकारा?
Anshu Ambani-Trinadha Rao Nakkin Controversy: साउथ इंडस्ट्री के निर्देशक डायरेक्टर त्रिनधा राव नक्कीना ने अभिनेत्री अंशु अंबानी के फिगर पर हाल ही में विवादित टिप्पणी की। इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। त्रिनधा ने बाद में वीडियो जारी कर माफी मांगी है। इस पर अंशु अंबानी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
विस्तार
साउथ निर्देशक त्रिनधा राव नक्कीना अभिनेत्री अंशु अंबानी पर की गई टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं। त्रिनधा तेलुगु इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर हैं। हाल ही में फिल्म 'मजाका' के टीजर लॉन्च इवेंट में उन्होंने अंशु अंबानी की काया पर विवादित बयान दे दिया। लंबे वक्त बाद फिल्मों में कमबैक कर रहीं अभिनेत्री की वे मजाक-मजाक में बॉडी शेमिंग करने लगे। इसके बाद उन्हें जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। अपनी गलती का अहसास होते ही त्रिनधा ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है। इसके बाद अब अंशु अंबानी ने भी इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है।
फैंस से की अंशु अंबानी ने गुजारिश
निर्देशक त्रिनधा के माफी मांगने के बाद अंशु अंबानी ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए निर्देशक का बचाव किया है। साथ ही फैंस से गुजारिश की है कि वे इस विवाद को भूल जाएं। अंशु अंबानी ने कहा कि उनके फिगर पर किए गए त्रिनधा को कमेंट को फैंस भूलें और अब उनकी आगामी फिल्म पर पूरा फोकस करें।
बोलीं- इस विवाद को यहीं खत्म करिए
अंशु अंबानी ने निर्देशक त्रिनधा को एक बहुत प्यारा शख्स बताया है। अंशु ने कहा, 'मुझे लगता है कि उनके शब्दों को गलत संदर्भ में लिया गया है... उन्होंने मुझे अपने परिवार के सदस्य की तरह माना है। मैंने इस फिल्म पर 60 दिनों तक काम किया है और इस दौरान मुझे खूब प्यार, सम्मान और शुभकामनाएं मिलीं। आप सभी से गुजारिश है कि इस विवाद को यहीं खत्म करिए। मैं फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं, उस पर ध्यान दीजिए'।
ये खबर भी पढ़ें:
Himanshi Khurana: 'बिग बॉस 13' फेम हिमांशी खुराना अस्पताल में भर्ती, तस्वीर देखकर फैंस को सताई सेहत की चिंता
त्रिनधा ने दी ये सफाई
इससे पहले निर्दशेक त्रिनधा ने बाकायदा एक्स पर एक वीडियो साझा कर माफी मांगी। इशमें वे हाथ जोड़ते हुए माफी मांग रहे हैं और अपने कमेंट पर सफाई दे रहे हैं। निर्देशक ने कहा, 'मैंने ये कमेंट मजाक में किया था, ताकि सभी को हंसाया जा सके। हालांकि, अगर इन टिप्पणियों से आपको ठेस पहुंची है, तो यह मेरी गलती है। मैं दिल से माफी मांगता हूं, क्योंकि वे आपत्तिजनक थीं। मैं व्यक्तिगत रूप से अंशु से भी माफी मांगूंगा। मुझे नहीं पता था कि यह इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा'।
Yesterday was an unfortunate slip of the tongue by Dir #NakkinaTrinadhRao
— Sundeep Kishan (@sundeepkishan) January 13, 2025
It’s a wrong example to set & we should have been cautious to avoid it
Trinadh garu & Team #Mazaka apologise for the poor choice of words to Anshu garu & to all Women out there,
We are because of you ♥️ pic.twitter.com/KQvLSeBtJ1
ये खबर भी पढ़ें:
Ira Khan: भाई जुनैद के साथ कैसी है आयरा की बॉन्डिंग? बोलीं- स्कूल के दिनों तक हम खूब लड़ते रहे, फिर अचानक
क्या कहा था निर्देशक ने?
टीजर लॉन्च इवेंट के दौरान अंशु के बारे में बात करते हुए अचानक त्रिनधा ने कहा, 'मुझे हैरानी है कि ये लड़की अब ऐसी दिखती है। अगर आपको इस बारे में जानकारी नहीं तो इनकी फिल्म 'मनमधुदु' देखें। और फिर बताइए कि क्या ये अब वैसी दिखती है? अब ये पतली हो गई है। मैंने इसे खाने और वजन बढ़ाने के लिए कहा, क्योंकि अभी उनका फिगर तेलुगु सिनेमा के लिए पर्याप्त नहीं है'।
ये खबर भी पढ़ें:
Anil Thadani: कौन हैं राशा थडानी के पिता और रवीना टंडन के पति, जानिए क्या है बाहुबली और पुष्पा से कनेक्शन