फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Azaad Actress Rasha Thadani Father Anil Thadani And Raveena Tandon Husband Know About Him

Anil Thadani: कौन हैं राशा थडानी के पिता और रवीना टंडन के पति, जानिए क्या है बाहुबली और पुष्पा से कनेक्शन

Tue, 14 Jan 2025 03:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 14 Jan 2025 03:28 PM IST
सार

इन दिनों रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अपनी डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ को लेकर चर्चा में हैं। राशा की मम्मी रवीना टंडन ही सिर्फ इंडस्ट्री से नहीं जुडी हैं, उनके पिता अनिल थडानी का भी फिल्मी कनेक्शन है। 'बाहुबली' और 'पुष्पा' जैसी साउथ फिल्मों से भी उनका नाता रहा है। जानिए कौन है अनिल थडानी? 
 

विज्ञापन
Film Azaad Actress Rasha Thadani Father Anil Thadani And Raveena Tandon Husband Know About Him
रवीना टंडन के साथ अनिल थडानी और राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@rashathadani, @officialraveenatandon

विस्तार

इन दिनों राशा थडानी की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। वह एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी हैं, अपनी मां की तरह की फिल्मी दुनिया का हिस्सा बन रही हैं। राशा की मम्मी ही नहीं पिता अनिल थडानी भी फिल्मी दुनिया से जुड़े हुए हैं। जानिए कौन हैं अनिल थडानी? और कैसे वह फिल्मों से कनेक्टेड हैं?

विज्ञापन


रवीना टंडन से की शादी 
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने साल 2003 में एक फिल्म ‘स्टंपड’ की थी, इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी वहीं थीं, इसी फिल्म के दौरान खबर आई थी कि रवीना टंडन, अनिल थडानी को डेट कर रही हैं। साल 2004 में दोनों की शादी हुई। इनके दो बच्चे हैं, एक का नाम राशा थडानी है, जो जल्द ही फिल्म ‘आजाद’ से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। वहीं बेटे का नाम रणबीरवर्धन है। 
विज्ञापन


फिल्म निर्माता-निर्देशक के बेटे हैं अनिल 
अनिल थडानी एक फिल्मी परिवार में ही बड़े हुए हैं। वह बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक कुंदन थडानी के बेटे हैं। उन्होंने अपने पिता को फिल्में बनाते हुए देखा तो उनकी रुचि भी फिल्मों की तरफ बढ़ने लगी। आगे चलकर वह फिल्मों से ही जुड़कर काम करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर हैं अनिल थडानी 
अनिल थडानी भी फिल्मी दुनिया से वास्ता रखते हैं, वह बॉलीवुड के एक नामी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर हैं। अनिल की एक कंपनी है, जिसका नाम एए फिल्म्स है, यह कंपनी हिंदी फिल्मों के वितरण यानी डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है। इनकी कंपनी डब फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूशन का भी काम करती है। इस कंपनी को अनिल थडानी ने 1993 में बनाया था।

ये खबर भी पढ़ें: Azaad BTS Video: रिलीज से पहले सामने आया आजाद का बीटीएस वीडियो, दिखाई दी राशा-अमन और अजय देवगन की कड़ी मेहनत 

 

 

 

Film Azaad Actress Rasha Thadani Father Anil Thadani And Raveena Tandon Husband Know About Him
फिल्म 'आजाद' का डिस्ट्रीब्यूशन भी अनिल थडानी कर रहे हैं - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

इन फिल्मों का डिस्ट्रीब्यूशन कर रहे हैं 
अनिल थडानी की कंपनी कई बड़ी हिंदी फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूशन का काम देख चुकी हैं। इसके अलावा साउथ की मेगा बजट फिल्मों के हिंदी वर्जन के डिस्ट्रीब्यूशन का काम भी अनिल थडानी की कंपनी कर चुकी है, जिसमें 'बाहुबली', ‘देवरा’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं। फिल्म ‘आजाद’ के वितरण का काम भी अनिल थडानी की कंपनी ही देख रही है, इसी फिल्म से उनकी बेटी राशा बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा प्रभास की आने वाली साउथ फिल्म ‘राजा साहब ’ के हिंदी वर्जन के वितरण की जिम्मेदारी भी अनिल थडानी की कंपनी के पास है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed