फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Animal actress Rashmika Mandanna ex fiance Rakshit Shetty talk about his equation with her read story here in

Rakshi-Rashmika: रश्मिका को लेकर एक्स मंगेतर रक्षित का चौंका देने वाला खुलासा, 'श्रीवल्ली' को लेकर कही यह बात

Tue, 26 Sep 2023 05:34 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Tue, 26 Sep 2023 05:34 PM IST
सार

हाल ही में रश्मिका मंदाना के एक्स मंगेतर रक्षित शेट्टी ने उनके साथ अपने तालमेल को लेकर बात की है। दोनों ने एक दूसरे को एक साल तक डेट करने के बाद साल 2007 में सगाई कर ली थी। 

विज्ञापन
Animal actress Rashmika Mandanna ex fiance Rakshit Shetty talk about his equation with her read story here in
रश्मिका मंदाना-रक्षित शेट्टी - फोटो : social media

विस्तार

साउथ की सुपरस्टार और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। बीते दिनों फिल्म के मेकर्स ने 'एनिमल' से रश्मिका के किरदार 'गीताजंली' का फर्स्ट लुक जारी किया था। इस बीच फिल्मों को साथ ही एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। 

विज्ञापन

Animal actress Rashmika Mandanna ex fiance Rakshit Shetty talk about his equation with her read story here in
रक्षित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

'हम दोनों अभी भी टच में हैं'
हाल ही में उनके एक्स मंगेतर रक्षित शेट्टी ने उनके साथ अपने तालमेल को लेकर बात की है। दरअसल, एक साक्षात्कार के दौरान, जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वो अभी भी रश्मिका के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं? जिसके जवाब में एक्टर ने कहा कि हम दोनों अभी भी टच में हैं। एक अच्छे दोस्त की तरह। हिंदी सिनेमा में काम करने को लेकर उनके कई बड़े सपने थे, जिन्हें अब वो पूरा कर रही हैं। मुझे उनपर बहुत गर्व महसूस होता है। रश्मिका ने अभी तक जो कुछ भी हासिल किया है उसके लिए हमें उनकी पीठ थपथपानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Animal actress Rashmika Mandanna ex fiance Rakshit Shetty talk about his equation with her read story here in
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

एक साल डेट करने के बाद की थी सगाई
गौरतलब है कि रश्मिका और रक्षित ने एक दूसरे को एक साल तक डेट करने के बाद साल 2007 में सगाई कर ली थी। मगर सगाई के एक साल बाद ही दोनों ने अपना रिश्ता तोड़ने का फैसला लिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल भी करने लगे थे। ऐसे में रक्षित ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस से विनती की थी कि वह सगाई टूटने का जिम्मेदार रश्मिका को न माने और उन्हें ट्रोल न करें।

Kangana Ranaut: राजनीति में नहीं आना चाहतीं कंगना रणौत, बोलीं- अपनी इस जिंदगी से खुश हूं अभी

विज्ञापन

Animal actress Rashmika Mandanna ex fiance Rakshit Shetty talk about his equation with her read story here in
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

एनिमल में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें रश्मिका जल्द ही रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाली हैं। उनकी यह फिल्म इसी साल एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। संदी रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म हिंदी के अलावा तेल्गू, कन्नड़, मलयालम और तमिल में भी रिलीज होगी। इसके अलावा एक्ट्रेस साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का भी हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें- Kritika Kamra: छोटे पर्दे को लेकर कृतिका कामरा के बिगड़े बोल, बोलीं- कभी नहीं करेंगी टेलीविजन पर वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed