फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun movie Pushpa 2 will have bigger launch with 12,000 screens with record IMAX release

Pushpa 2: बड़े पैमाने पर रिलीज होगी 'पुष्पा 2', बनी सबसे ज्यादा आइमैक्स स्क्रीन पाने वाली भारतीय फिल्म

Fri, 29 Nov 2024 07:48 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 29 Nov 2024 07:48 PM IST
सार


Pushpa 2 IMAX Release: 'पुष्पा 2'  इस वक्त सिनेप्रेमियों के बीच काफी ज्यादा चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर रोज नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब फिल्म के निर्माता ने कहा है कि ये फिल्म बड़े पैमाने पर दुनिया भर में रिलीज होगी, जिसके तहत इसे 12000 से भी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Allu Arjun movie Pushpa 2 will have bigger launch with 12,000 screens with record IMAX release
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

विस्तार

'पुष्पा 2' इस साल की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के फैंस बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के निर्माता भी फैंस के बीच फिल्म की उत्सुकता को समझते हुए जोर-शोर से इसका प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच अब एक प्रेस वार्ता के दौरान फिल्म के निर्माता रवि शंकर ने कुछ रोमांचक जानकारियां साझा की हैं। उन्होंने बताया कि ये फिल्म दुनिया भर में 12000 से भी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होगी।

विज्ञापन


बड़े पैमाने पर आईमैक्स स्क्रीन्स पर रिलीज होगी फिल्म
'पुष्पा 2' यानी 'पुष्पा: द रूल' इतने बड़े पैमाने पर विश्व भर में रिलीज होने वाली पहली फिल्म भारतीय फिल्म है। इसके साथ ही ये फिल्म बड़े पैमाने पर आईमैक्स स्क्रीन्स पर भी रिलीज होगी। किसी भी भारतीय फिल्म के लिए ये सबसे ज्यादा आईमैक्स स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली फिल्म बन गई है। निश्चित तौर पर निर्माता भी चाहते हैं कि ये फिल्म अभिनेता के हर एक फैंस तक पहुंच पाए, जो अपने चहेते अभिनेता की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Pushpa (@pushpamovie)

विज्ञापन
विज्ञापन


नागा-शोभिता की हल्दी की रस्म पूरी, खूबसूरत तस्वीरों पर डालें एक नजर
05 दिसंबर को रिलीज होगी 'पुष्पा 2' 
'पुष्पा 2: द रूल' 5 दिसंबर, 2024 को कई भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, बंगाली में रिलीज किया जाएगा। सुकुमार के निर्देशन वाली इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में देवी श्री प्रसाद ने संगीत दिया है, जबकि फिल्म का निर्माण मैथ्री मूवी मेकर्स द्वारा किया जा रहा है। फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा द राइज की कहानी को आगे बढ़ाएगी। 
Tamanna Bhatia: 'आज की रात' में डांस करने से पहले सोच में पड़ गई थीं तमन्ना भाटिया, बताई अपने दिल की बात
शुक्रवार को जारी हुआ है पीलिंग्स का प्रोमो
निर्माता के तरफ से 'पुष्पा 2: द रूल' का लगातार प्रमोशन किया जा रहा है। इस क्रम में लगातार फिल्म को लेकर प्रमोशनल इवेंट्स और फोटो-वीडियो साझा किया जा रहा है। आज, शुक्रवार को निर्माताओं ने फिल्म का एक और गाना 'पीलिंग्स' का प्रोमो जारी किया है। यह निर्देशक सुकुमार के प्रसिद्ध 'सामी सामी' की तर्ज पर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदान का एक बेहतरीन डांस नंबर होने का वादा करता है।

View this post on Instagram

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)



Shilpa Shetty Raj Kundra ED Raid: शिल्पा के वकील ने दी सफाई, बोले-मामले से मेरे क्लाइंट का कोई लेना-देना नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed