तमन्ना भाटिया अपने दो आइटम नंबर को लेकर चर्चा में रही हैं। इन्हीं गानों को लेकर प्रशंसकों ने तमन्ना को बहुत प्यार दिया है। गाने थे स्त्री 2 का 'आज की रात' और जेलर 'कावाला'। स्त्री 2 के बाद तमन्ना भाटिया अपनी नई फिल्म 'सिकंदर का मुकद्दर' पर नजर आ रही हैं। तमन्ना ने 'सिकंदर का मुकद्दर' के एक समारोह में अपने आइटम नंबर्स को लेकर बात की है।
2 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks
'स्त्री 2' हिस्सा बनने से पहले सोच में पड़ीं तमन्ना
तमन्ना ने कहा, उन्होंने अमर कौशिक की फिल्म 'स्त्री 2' के 'आज की रात' गाने को करने के लिए थोड़ा समय लिया और सोचा कि उन्हें ये गाना करना चाहिए या नहीं। उन्होंने बताया कि इसमें उन्हें तय करने में एक मिनट लगा कि मैं ‘आज की रात’ करना चाहती हैं या नहीं, क्योंकि एक गाना (कावाला) हाल ही में रिलीज हुआ है।
3 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks
कावाला में और बेहतर करना था
तमन्ना भाटिया ने बताया कि उन्हें लग रहा था कि रजनीकांत की फिल्म के गाने के लिए वे और भी अच्छे शॉट्स दे सकती थीं। वे सोच रही थीं कि वे और भी बेहतर कर सकती थीं। तमन्ना ने कहा कि उनका मानना है,अभी जो हो रहा है उस बारे में आप पहले से तो कोई कल्पना कर ही नहीं सकते हैं। इसलिए वो गाना जैसा भी रहा उस वक्त के लिए ठीक रहा।
4 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
गाना प्रशंसकों को काफी पसंद आया
तमन्ना ने कहा कि उन्हें लगा कि ये जो भी काम उन्होंने किए, उनके जीवन के खास हिस्सा में से एक हैं। सभी को लगा था कि ये गाना पसंद आएगा, लेकिन इतना पसंद आएगा इस बारे में मुझे जानकारी नहीं थी। गाना लोगों को पसंद आया इसके लिए मैं खुद को खुशकिस्मत समझती हूं।
5 of 5
सिकंदर का मुकद्दर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आज ही रिलीज हुई सिकंदर का मुकद्दर
'सिकंदर का मुकद्दर' फिल्म ओटीटी पर आज यानी 29 नवंबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। फिल्म में जिमी शेरगिल, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी नजर आ रहे हैं।