फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun leaves from KIMS hospital Begumpet after visiting Sri Teja who injured in Sandhya theatre incident

Allu Arjun: संध्या थिएटर में भगदड़ हादसे में घायल बच्चे से मिलने पहुंचे अल्लू अर्जुन, जाना हाल

Tue, 07 Jan 2025 10:34 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 07 Jan 2025 10:34 AM IST
सार

Allu Arjun: अभिनेता अल्लू अर्जुन आज मंगलवार को संध्या थिएटर में मची भगदड़ में घायल आठ वर्षीय बच्चे श्रीतेज का हालचाल लेने पहुंचे। फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान 4 दिसंबर को हादसे में श्रीतेज गंभीर रूप से घायल हो गया था, अस्पताल में बच्चे का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Allu Arjun leaves from KIMS hospital Begumpet after visiting Sri Teja who injured in Sandhya theatre incident
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में घायल आठ वर्षीय लड़के की सेहत का हाल जानने आज मंगलवार को अभिनेता अल्लू अर्जुन पहुंचे। अल्लू अर्जुन ने बेगमपेट के केआईएमएस अस्पताल जाकर घायल श्रीतेज का हालचाल लिया और फिर वहां से रवाना हुए। 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं, उसका आठ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। अल्लू आज उसकी सेहत का हाल जानने पहुंचे।

विज्ञापन

 

Allu Arjun leaves from KIMS hospital Begumpet after visiting Sri Teja who injured in Sandhya theatre incident
श्रीतेज का हाल जानने अस्पताल पहुंचे अल्लू अर्जुन - फोटो : एएनआई

अस्पताल परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अल्लू अर्जुन आज सुबह तेलंगाना के बेगमपेट स्थिति केआईएमएस अस्पताल पहुंचे, जहां श्रीतेज भर्ती है। अल्लू जब अस्पताल पहुंचे तो कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया। सामने आई वीडियो में अस्पताल परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात नजर आ रहा है। श्रीतेज की सेहत का हाल जानने के बाद अभिनेता वहां से रवाना हो गए।
 

विज्ञापन

Allu Arjun leaves from KIMS hospital Begumpet after visiting Sri Teja who injured in Sandhya theatre incident
पुष्पा 2 भगदड़ केस में अब तक क्या क्या हुआ? - फोटो : अमर उजाला

कैसी है श्रीतेज की हालत?
श्रीतेज की हालत में अब सुधार हो रहा है। बच्चा डॉक्टरों की निगरानी में है। संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चल रही है। इसके बीच अल्लू अर्जुन श्रीतेज से मिलने पहुंचे। अल्लू अर्जुन ने घायल बच्चे श्रीतेज के प्रति अपनी चिंता जाहिर की, जो भगदड़ घटना के बाद कई हफ्तों तक वेंटिलेटर पर रहा था। बच्चे की हालत में अब सुधार हो रहा है। 24 दिसंबर को बच्चे की हालत में सुधार के सकारात्मक संकेत मिले। श्रीतेज के पिता भास्कर ने कहा था, करीब 20 दिनों बाद बच्चे ने प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अल्लू अर्जुन और तेलंगाना से उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है।
Allu Arjun: दो महीने तक हर रविवार थाने में हाजिरी देंगे अल्लू अर्जुन, जानिए किन शर्तों पर मिली नियमित जमानत

विज्ञापन

भगदड़ में महिला की चली गई थी जान
4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के दौरान भास्कर की 35 साल की पत्नी रेवती की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद, शहर पुलिस ने अल्लू अर्जुन, उनके सुरक्षा दल और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की थी। अल्लू अर्जुन को महिला की मृत्यु से जुड़े मामले में 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। बाद में, तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें उसी दिन चार हफ्ते की अंतरिम जमानत भी दे दी थी। 14 दिसंबर को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था। मामले में अल्लू अर्जुन से समय-समय पर पूछताछ की जा रही है। 



Pushpa 2 Collection: हिंदी में 800 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बनी 'पुष्पा 2'? निर्माताओं का बड़ा दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed