फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pushpa 2 The Rule Makers Claims Allu Arjun Film Inaugurates 800 crore Club in Hindi

Pushpa 2 Collection: हिंदी में 800 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बनी 'पुष्पा 2'? निर्माताओं का बड़ा दावा

Sun, 05 Jan 2025 02:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 05 Jan 2025 02:59 PM IST
सार

Pushpa 2: पुष्पा 2 ने हिंदी में 800 करोड़ की कमाई करके एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। यह दावा फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में किया। मेकर्स के मुताबिक फिल्म ने 31 दिनों में यह नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है।

विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule Makers Claims Allu Arjun Film Inaugurates 800 crore Club in Hindi
पुष्पा द रूल पार्ट- 2 - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

'पुष्पा 2' रिलीज के बाद से ही लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाती जा रही है। अब फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म के कलेक्शन को लेकर एक बड़ा दावा किया है। रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए निर्माताओं ने दावा किया कि फिल्म अब हिंदी भाषा में 800 करोड़ी क्लब में शामिल हो चुकी है। हालांकि, सैकनिल्क के आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Sonu Sood Interview: मैं कुछ और होने का अभिनय असल जिंदगी में नहीं करता, पार्टियों में जाकर कोई काम नहीं मिलता

विज्ञापन

एक्स पोस्ट के जरिए किया गया दावा

'पुष्पा' के आधिकारिक एक्स अकाउंट से 5 जनवरी को एक पोस्ट किया गया। जिसमें फिल्म के कलेक्शन को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है। इस पोस्ट में लिखा है, "ब्रांड पुष्पा ने हिंदी में 800 करोड़ क्लब का उद्घाटन किया। पुष्पा 2 ने हिंदी में महज 31 दिनों में 806 करोड़ रुपये का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया है।"
यह भी पढ़ें-  Controversial Songs: ऑनलाइन ट्रोलिंग से लेकर गंभीर विवादों का सामना कर चुके हैं ये गीत, ‘पुष्पा 2’ भी है शामिल

क्या कहते हैं आंकड़े?

हालांकि सैकनिल्क के आंकड़े के अनुसार फिल्म 800 करोड़ी क्लब से अभी कुछ दूरी पर है। इसके अनुसार फिल्म ने 31वें दिन हिंदी भाषा में चार करोड़ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, इसको मिलाकर फिल्म की कुल हिंदी में कमाई अब 785.7 करोड़ रुपये हो गई है। निर्माताओं और सैकनिल्क के इन आंकड़ों में 20.3 करोड़ का अंतर नजर आ रहा है। 

विज्ञापन

भारत में 1200 करोड़ कमाने जा रही फिल्म

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। इसका निर्देशन सुकुमार ने किया है। यह फिल्म जल्द ही भारत में 1200 करोड़ी क्लब की भी शुरुआत करने जा रही है।
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed