Allu Ayaan: अल्लू अर्जुन से लिपट कर खूब रोया बेटा, अंतिम यात्रा में परदादी को दिया कंधा; देखें वीडियो
Allu Arjun Grandmother Last Rites: शनिवार को साउथ फिल्म ‘पुष्पा’ फेम एक्टर अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकारत्नम के निधन की सूचना मिली। अब उनके अंतिम दर्शन में अल्लू अर्जुन और साउथ फिल्मों के कई सेलेब्स शामिल हुए हैं।
विस्तार
अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकारत्नम का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। इस मुश्किल घड़ी में अल्लू अर्जुन को सपोर्ट करने के लिए कई साउथ सेलेब्स और उनके परिवार से जुड़े लोग पहुंचे। अल्लू अर्जुन की दादी की अंतिम यात्रा में भी कई साउथ सेलेब्स को देखा गया।
अल्लू अर्जुन और चिरंजीव ने अर्थी को दिया कंधा
अल्लू कनकारत्नम की अंतिम यात्रा के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इसमें चिरंजीवी और रामचरण समेत साउथ के कई चर्चित अभिनेता नजर आ रहे हैं। ये अल्लू अर्जुन के करीबी रिश्तेदार भी हैं। अल्लू के साथ चिरंजीवी भी अल्लू कनकारत्नम की अर्थी को कंधा दे रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
भावुक नजर आया अल्लू अर्जुन का बेटा
एक अन्य वीडियो में अल्लू अर्जुन अपने बेटे के साथ रिश्तेदारों के पास खड़े हैं। वह अपने बेटे को गले लगाए हुए हैं। अल्लू का बेटा अपनी परदादी के निधन पर काफी दुखी नजर आ रहा है। वह लगातार रो रहा है, वहीं अल्लू बेटे को चुप कराने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Deepika Padukone: 100 दिन तक शूटिंग करेंगी दीपिका, अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म AA22xA6 पर आया अपडेट
पूरा परिवार अंतिम दर्शन में हुआ शामिल
अल्लू अर्जुन का पूरा परिवार दादी अल्लू कनकारत्नम की अंतिम यात्रा में शामिल नजर आया। अल्लू अर्जुन की पत्नी अपने रोते हुए बच्चों को चुप कराती नजर आईं। अल्लू अर्जुन के फैंस भी इस मौके पर भारी संख्या में उनके घर में बाहर मौजूद रहे।