फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   After Casting Vote In Chennai Maharaja actor Vijay Sethupathi Touches Elderly Fan Feet see netizens reaction

Vijay Sethupathi : मतदान करने पहुंचे विजय सेतुपति ने बुजुर्ग महिला के छुए पैर, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

Fri, 19 Apr 2024 04:54 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 19 Apr 2024 04:54 PM IST
सार

दक्षिण भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता विजय सेतुपति ,चेन्नई के एक पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे थे। अभिनेता ने वोट करने के बाद प्रशंसकों के साथ खूब सारी तस्वीरें भी खिंचवाई। ऐसे में अभिनेता का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
After Casting Vote In Chennai Maharaja actor Vijay Sethupathi Touches Elderly Fan Feet see netizens reaction
विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हाे रहा है। पहले दौर के चुनाव में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है। जैसे ही शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 शुरू हुआ और तमिलनाडु में मतदान हुआ तो दक्षिण के कई दिग्गज सितारे वोट डालकर अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आए। दक्षिण भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता विजय सेतुपति ,चेन्नई के एक पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे थे। अब सोशल मीडिया पर विजय सेतुपति का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है।
विज्ञापन


वायरल हुआ विजय सेतुपति का वीडियो
दक्षिण भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता विजय सेतुपति ,चेन्नई के एक पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे थे। अभिनेता ने वोट करने के बाद प्रशंसकों के साथ खूब सारी तस्वीरें भी खिंचवाई। ऐसे में अभिनेता का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक बुजुर्ग महिला के पैर छूते नजर आ रहे हैं। फैंस को अभिनेता का यह व्यवहार काफी पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



बुजुर्ग महिला के पांव छूकर लिया आशीर्वाद, खिंचाई सेल्फी
विजय सेतुपति से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। इस वीडियो में वह एक बुजुर्ग महिला फैन से हाथ मिलाते, उनके पैर छूते, आशीर्वाद लेते और उनके साथ सेल्फी खिंचवाते हुए दिखते हैं । लोगों को विजय का बुजुर्ग महिला के साथ इतने गर्मजोशी से मिलना काफी पसंद आ रहा है। विजय के इस व्यवहार के लिए सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ की जा रही है। एक फैन ने लिखा, "इस वजह से उन्हें मक्कल सेलवन कहा जाता है, बहुत प्यारा व्यवहार।"

साल 2024 में कई फिल्मों में नजर आएंगे विजय सेतुपति
विजय इन दिनों अपनी कई आगामी फिल्मों में व्यस्त हैं । वह इस साल महाराजा, ट्रेन, विदुथलाई पार्ट 2 और गांधी टॉक्स समेत कई अन्य फिल्मों में नजर आने वाले हैं। पिछले दिनों अभिनेता फर्जी और शाहरुख खान के साथ जवान में नजर आए थे।
 

War 2: ‘वॉर 2' के सेट पर किससे मिले ऋतिक? 'विक्रम वेधा' के वक्त से है पुराना नाता, खुद को बताते हैं बड़ा फैन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed