फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Parambrata Chattopadhyay and his wife Piya welcomes baby boy share post with cute pic

Parambrata Chattopadhyay: पिता बने 'कहानी' फेम एक्टर परमब्रत, पत्नी पिया ने शेयर की क्यूट तस्वीर

Mon, 02 Jun 2025 08:41 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 02 Jun 2025 08:41 PM IST
सार

Piya Chakraborty Parambrata Chattopadhyay First Child: बंगाली अभिनेता परमब्रत चट्टोपाध्याय और उनकी पत्नी पिया चक्रवर्ती ने आज सोशल मीडिया पर अपने पहले बच्चे की आने की खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन
Actor Parambrata Chattopadhyay and his wife Piya welcomes baby boy share post with cute pic
परमब्रत चट्टोपाध्याय और पिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@piya_chakraborty

विस्तार

बंगाली अभिनेता परमब्रत चट्टोपाध्याय और उनकी पत्नी पिया चक्रवर्ती ने अपने पहले बच्चे, एक बेटे, का स्वागत किया। कपल ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की। इस खुशखबरी को सुनकर उनके प्रशंसक बहुत खुश हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

 

परमब्रत ने पहले बच्चे का किया स्वागत
परमब्रत ने इंस्टाग्राम पर बेबी बॉय के पैरों की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हम अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करते हैं, हम सभी को उनकी हार्दिक शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Parambrata Chattopadhyay (@parambratachattopadhyay)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस ने भी कपल को दी बधाई
सेलेब्स और फैंस ने भी परमब्रत और उनकी पत्नी पिया को पहले बच्चे के जन्म की बधाई देते हुए आशीर्वाद भेजे। एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने लिखा, 'बधाई हो प्यार और अधिक प्यार भेज रही हूं', फिल्म निर्देशक राजीव बरनवाल ने लिखा, 'आप दोनों अद्भुत लोगों को बहुत-बहुत बधाई और छोटे सितारे को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहा हूं।' एक्ट्रेस मोनमी घोष ने लिखा, 'ओह शुभेच्छा'। एक फैन ने लिखा, 'आप दोनों को बधाई', एक और फैन ने लिखा, 'हम इस अद्भुत समाचार को सुनकर बेहद खुश हैं। आप दोनों को बधाई।'
 
विज्ञापन

परमब्रत का करियर
परमब्रत, बंगाली और हिंदी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में वह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'खाकी: द बंगाल चैप्टर' में नजर आए थे। इस शो में प्रोसेनजीत चटर्जी, जीत, सास्वता चटर्जी और चित्रांगदा सिंह भी मौजूद थीं। परमब्रत की छोटी लेकिन प्रभावशाली भूमिका को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 'खाकी: द बंगाल चैप्टर' 20 मार्च, 2025 को रिलीज हुई और इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

यह भी पढ़ें: Photos Video Viral: खुशी की जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें वायरल, देखें बोनी कपूर का भागड़ा डांस


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed