फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   actor Mammootty and Folk singer Pokhila Lekhtepi happy honouring for Padma Shri award

'पद्म पुरस्कार' मिलने पर ममूटी ने जाहिर की खुशी, लोक गायिका पोकिला लेखथेपी को हुई हैरानी; सेलेब्स ने दी बधाई

Sun, 25 Jan 2026 08:59 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 25 Jan 2026 08:59 PM IST
सार

Padma Shri Award: 74 साल के मशहूर अभिनेता ममूटी और 72 साल की लोक गायिका पोकिला लेखथेपी को पद्म भूषण पुरस्कार के लिए चुना गया है। दोनों ने इस बारे में खुशी जाहिर की है। वहीं सेलेब्स ने भी उन्हें बधाई दी है।
 

विज्ञापन
actor Mammootty and Folk singer Pokhila Lekhtepi happy honouring for Padma Shri award
ममूटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पद्म पुरस्कार देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से हैं। ये तीन तरह के होते हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। आज 'पद्म पुरस्कारों' की घोषणा की गई है। जिसमें मलयालम के मशहूर अभिनेता ममूटी और लोक गायिका पोकिला लेखथेपी को भी पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। ममूटी को पुरस्कार मिलने की खुशी में कमल हासन ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

ममूटी को मिलेगा 'पद्म पुरस्कार'
ममूटी को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण मिलेगा। अभिनेता ममूटी ने कहा कि उन्हें यह खबर सुनकर बहुत खुशी हुई है। उन्होंने कहा, 'देश द्वारा सम्मानित होने से बड़ी कोई बात नहीं है।' ममूटी को उनके फैंस और करीबी लोग प्यार से 'मम्मूका' कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स ने दी ममूटी को बधाई
जैसे ही यह खबर फैली, सोशल मीडिया पर उनके लिए ढेर सारी शुभकामनाएं आने लगीं। अभिनेत्री मंजू वारियर ने फेसबुक पर लिखा- 'बधाई हो मम्मूका। आपने दिखाया कि मुश्किलों का सामना मुस्कान के साथ कैसे किया जाता है। आप हमारे गर्व हैं और बिल्कुल अलग हैं।' अभिनेता कमल हासन ने भी X (ट्विटर) पर बधाई दी, 'मेरे दोस्त ममूटी अब पद्म भूषण ममूटी बन गए हैं। मेरे दोस्त को ढेर सारी बधाइयां।'
 
विज्ञापन

ममूटी के बारे में
ममूटी ने 1971 में फिल्म 'अनुभवंगल पालिचकल' से अपने करियर की शुरुआत की। ममूटी ने 50 साल से ज्यादा के करियर में 400 से अधिक फिल्में की हैं। ये फिल्में मलयालम के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में भी हैं। उन्हें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार, सात राज्य पुरस्कार, 14 फिल्मफेयर अवॉर्ड, पद्म श्री और दो मानद डॉक्टरेट डिग्री भी मिल चुकी हैं।

पोकिला लेखथेपी को हुई हैरानी
असम की कार्बी आंगलोंग पहाड़ियों की लोक गायिका पोकिला लेखथेपी को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसी खुशी से वह हैरान हैं। उन्हें 'सुरों की रानी' कहा जाता है। पीटीआई के अनुसार उन्होंने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं, लेकिन हैरान भी हूं कि इतने दूर-दराज इलाके की एक साधारण गायिका को केंद्र सरकार ने यह बड़ा सम्मान दिया है।' पोकिला ने आगे कहा कि वे अभिभूत हैं। एक गरीब पहाड़ी गायिका को ऐसा पुरस्कार मिलना उनके लिए बहुत बड़ी बात है। उनके पास खुशी और आभार जताने के शब्द नहीं हैं।

पोकिला लेखथेपी के बारे में
पोकिला लेखथेपी ने गाना अपने माता-पिता से सीखा। उन्होंने कभी भी कोई औपचारिक संगीत की ट्रेनिंग नहीं ली। उन्होंने अब तक 300 से ज्यादा गाने गाए हैं। 1964 में उन्होंने पहली बार कार्बी युवा महोत्सव में गाकर पहला पुरस्कार जीता था। उन्होंने कार्बी भाषा में अपनी पहली कैसेट 'कांगहोन' निकाली और कार्बी आधुनिक गीतों की नई शैली शुरू की। असम सरकार ने 2023 में उन्हें शिल्पी अवार्ड और पेंशन दी, और 2024 में असम गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। अब वे असम के पांच पद्म श्री विजेताओं में से एक हैं।

यह भी पढ़ें: सनी देओल ने बहन अहाना और एशा के साथ दिए पोज, देखें वायरल वीडियो, फैंस बोले- 'सबसे अच्छे बड़े भाई...'...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed