फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Actor And TVK Chief Thalapathy Vijay Visits Tiruchendur Murugan Temple Ahead Of Tamilnadu Election Results

तमिलनाडु चुनाव नतीजों से पहले विजय पहुंचे तिरुचेंदूर मुरुगन मंदिर, एक्टर की झलक पाने को उमड़े फैंस

Tue, 28 Apr 2026 12:00 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 28 Apr 2026 12:00 PM IST
सार

Thalapathy Vijay: थलापति विजय ने इस बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई है। अब चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले विजय तिरुचेंदूर मुरुगन मंदिर पहुंचे। यहां देखिए कैसे उनकी झलक पाने को बेताब हुए फैंस…

विज्ञापन
Actor And TVK Chief Thalapathy Vijay Visits Tiruchendur Murugan Temple Ahead Of Tamilnadu Election Results
थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय तमिलनाडु में वोटिंग होने के बाद और चुनावी परिणाम घोषित होने से पहले तिरुचेंदूर मुरुगन मंदिर पहुंचे। वो देर रात निजी विमान से चेन्नई से मदुरै पहुंचे। इसके बाद विजय ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और 4 मई को घोषित होने वाले नतीजों में अपनी जीत की कामना की। इस दौरान विजय की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन

आधी रात एयरपोर्ट पर विजय की झलक पाने के लिए उमड़े फैंस
अपने पसंदीदा कलाकार थलापति विजय को देखने के लिए आधी रात को भी मदुरै हवाई अड्डे पर फैंस जमा हो गए। अभिनेता ने हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया और भीड़ का अभिवादन करने के लिए कुछ देर के लिए अपनी कार की छत से बाहर खड़े हुए।

विज्ञापन


इस दौरान अभिनेता पारंपरिक रेशमी धोती और कमीज में नजर आए। फैंस की दीवानगी का आलम ये हो गया कि पुलिस को भीड़ कंट्रोल करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा और फैंस को रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वरूप दर्शन में लिया भाग
मदुरै से विजय सड़क मार्ग से तिरुचेंदूर पहुंचे और सुबह-सुबह मुरुगन मंदिर पहुंचे। उन्होंने विशेष विश्वरूप दर्शन में भाग लिया और प्रार्थना की। मंदिर के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और सम्मान के प्रतीक के रूप में उन्हें एक पवित्र 'वेल' भेंट किया। विजय को देखने के लिए मंदिर के अंदर भी लोग जमा हो गए थे। कई भक्तों ने दर्शन के दौरान उनके शांत और सरल स्वभाव की प्रशंसा की। दर्शन के बाद विजय मंदिर से निकल गए और मदुरै होते हुए चेन्नई लौटने की योजना बनाई।

Actor And TVK Chief Thalapathy Vijay Visits Tiruchendur Murugan Temple Ahead Of Tamilnadu Election Results
फिल्म 'जन नायकन' - फोटो : सोशल मीडिया
अभी भी ‘जन नायकन’ की रिलीज का इंतजार
वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय की आखिरी फिल्म कही जाने वाली ‘जन नायकन’ अभी भी अपनी रिलीज का इंतजार कर रही है। जनवरी में रिलीज होने वाली फिल्म सेंसर बोर्ड से विवाद के चक्कर में अभी तक अटकी हुई है। पिछले दिनों फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबरें सामने आई थीं।

हालांकि, अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि मेकर्स तमिलनाडु विधानसभा के नतीजे घोषित किए जाने के बाद 8 मई को फिल्म रिलीज कर सकते हैं। एच. विनोथ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में थलापति विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, मामिता बैजू, प्रकाश राज और नारायण मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed