अपने हिंदी डेब्यू को तैयार एक्टर अदिवि शेष, जानिए कब तक शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
Adivi Sesh: अभिनेता अदिवि शेष तेलुगु के बाद अब बॉलीवुड में भी अपना डेब्यू करने वाले हैं। जानिए उनकी डेब्यू फिल्म पर है क्या अपडेट…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर-राइटर अदिवि शेष अब अपने हिंदी फिल्मी डेब्यू के लिए तैयार हैं। यह उनके करियर का अगला पड़ाव है, क्योंकि उन्हें तेलुगु सिनेमा के अलावा भी दर्शकों का प्यार लगातार मिल रहा है। उम्मीद है कि इस फिल्म की शूटिंग अक्तूबर में शुरू हो जाएगी।
जल्द होगी आधिकारिक घोषणा
इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया, ‘अदिवि शेष ने अच्छे कंटेंट वाली फिल्मों के जरिए दर्शकों के साथ मजबूत जुड़ाव बनाया है। 'मेजर' और 'डकैत' जैसी फिल्मों को मिले अच्छे रिस्पॉन्स से उनके दर्शकों का दायरा काफी बढ़ा है। अलग-अलग इंडस्ट्रीज और भाषाओं में उनके साथ काम करने को लेकर दिलचस्पी भी साफ तौर पर बढ़ रही है।’
इस उत्साह को और बढ़ाते हुए एक सूत्र ने बताया, ‘इस एक्शन ड्रामा में मुख्य भूमिकाओं में अदिवि शेष के साथ एक और पुरुष अभिनेता और एक महिला लीड कलाकार होंगे। उम्मीद है कि मेकर्स सितंबर में प्री-प्रोडक्शन और कास्टिंग की तैयारी शुरू कर देंगे, और फिल्म की शूटिंग से पहले पूरी कास्ट एक साथ आएगी।
मुख्य शूटिंग अक्तूबर में शुरू होने की उम्मीद है।’ फिलहाल फिल्म का नाम और डायरेक्टर की पहचान गुप्त रखी गई है और जल्द ही मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है।
अदिवि शेष आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'डकैत' में नजर आए थे। इसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। अब अदिवि 'गुडाचारी 2' में काम करेंगे।
इस फिल्म को विनय कुमार सिरिगिनीडी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें उनके साथ इमरान हाशमी और वामिका गब्बी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'गुडाचारी 2' में अदिवि शेष एक बार फिर तेज-तर्रार एजेंट गोपी का रोल निभाएंगे।