फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South actress Anicka Vijayi Vikramman brutally beaten by her ex boyfriend shares pics of bruises

Anicka Vikramman: साउथ अभिनेत्री अनिका ने दिखाया बॉयफ्रेंड का घिनौना सच, सूजी आंखों के साथ साझा की तस्वीर

Mon, 06 Mar 2023 09:05 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 06 Mar 2023 09:05 PM IST
सार

अनिका ने हाल ही में, सोशल मीडिया पर अपनी सूजी हुईं आंखें और चोट के निशान दिखाते हुए तस्वीरें शेयर की है, जिसे देखकर फैन्स बुरी तरह सकपका गए हैं। इन तस्वीरों को देखकर हर कोई काफी हैरान हो गया है।

विज्ञापन
South actress Anicka Vijayi Vikramman brutally beaten by her ex boyfriend shares pics of bruises
अनिका - फोटो : social media

विस्तार

साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री अनिका विजय विक्रमण अपनी तस्वीरों को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। अनिका ने हाल ही में, सोशल मीडिया पर अपनी सूजी हुईं आंखें और चोट के निशान दिखाते हुए तस्वीरें शेयर की है, जिसे देखकर फैन्स बुरी तरह सकपका गए हैं। इन तस्वीरों को देखकर हर कोई काफी हैरान हो गया है। यूजर्स के मन में लगातार यह सवाल उठ रहा है कि आखिर अनिका की यह हालत हुआ कैसे है।

विज्ञापन

 

South actress Anicka Vijayi Vikramman brutally beaten by her ex boyfriend shares pics of bruises
अनिका - फोटो : social media


इंस्टाग्राम पर साझा किया पोस्ट
साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री अनिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की, जिसमें अभिनेत्री की आंखों के साथ-साथ चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। आंख की हालत तो ऐसी है कि फैंस भी काफी डर गए है। तस्वीरें शेयर कर अनिका ने बताया कि उनकी ऐसी हालत उनके एक्स-बॉयफ्रेंड ने की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anicka Vijayi Vikramman (@anickavikramman)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anicka Vijayi Vikramman (@anickavikramman)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

South actress Anicka Vijayi Vikramman brutally beaten by her ex boyfriend shares pics of bruises
अनिका - फोटो : social media


बॉयफ्रेंड ने किया यह हाल
अनिका ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरे साथ जो हुआ, उसे अतीत में छोड़े जाने के बावजूद मुझे लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। मेरे परिवार पर लगातार कीचड़ उछाला जा रहा है।' उन्होंने आगे लिखा, 'मैं बदकिस्मती से अनूप पिल्लई नाम के एक शख्स को डेट कर रही थी, लेकिन उसने मुझे मेंटली और फिजिकली बहुत टॉर्चर किया। मैंने उसके जैसा आदमी आज तक नहीं देखा। इतना सबकुछ होने के बाद भी वह मुझे धमकी दे रहा है। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह कभी ऐसा करेगा।’

Sanjay Dutt: साउथ बनाम बॉलीवुड पर संजय दत्त ने की खुलकर बात, बोले- सिनेमा को अलग करना सही नहीं

विज्ञापन

South actress Anicka Vijayi Vikramman brutally beaten by her ex boyfriend shares pics of bruises
अनिका विजय विक्रमण - फोटो : social media


बताई हिंसा की कहानी
अनिका ने आगे लिखा, 'जब पहली बार उसने मुझे पीटा तो हम चेन्नै में थे। तब वह मेरे पैरों पर गिर पड़ा और रोने लगा। मैं बेवकूफ थी जो उसे माफ कर दिया। दूसरी बार तब पीटा जब हम बेंगलुरू में थे। तब मैंने पुलिस में शिकायत की थी। लेकिन उसने पुलिसवालों को पैसे खिला दिए। उन्होंने हमसे आपस में मामला सुलझाने के लिए कहा। इससे उसे मुझे पर दोबारा अटैक करने की हिम्मत मिल गई।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed