फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sonali kulkarni praised aamir khan for playing role of father in dangal

सोनाली कुलकर्णी: एक्ट्रेस ने आमिर खान को ‘दंगल’ के लिए सराहा; बोलीं- लड़कियां आज भी उनसे शादी करने को बेकरार

Sun, 13 Sep 2026 03:44 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sun, 13 Sep 2026 03:44 PM IST
सार

sonali kulkarni On aamir khan : सोनाली कुलकर्णी ने आमिर खान के फिल्म ‘दंगल’ में पिता का किरदार निभाने पर जमकर तारीफ की। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि फिल्मी दुनिया में हर किरदार को अहमियत देनी चाहिए।

विज्ञापन
sonali kulkarni praised aamir khan for playing role of father in dangal
सोनाली कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनाली कुलकर्णी ने 2019 में फिल्म ‘भारत’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान की मां का किरदार निभाया था। अब एक्ट्रेस ने कम उम्र में बड़ी उम्र के किरदार निभाने पर बात की। जानें उन्होंने कहा…

विज्ञापन


एक्ट्रेस ने आमिर खान पर क्या कहा?
सोनाली कुलकर्णी ने अपने इंटरव्यू में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान पर कहा, ‘आमिर खान किरदारों के साथ बेहतरीन प्रयोग करते हैं। मुझे नहीं लगता कि ‘दंगल’ में जो उन्होंने किया है वो कोई और कर सकता है। आमिर खान के पोस्टर्स लगते हैं। लड़कियां बेकरार हैं उनसे शादी करना चाहती हैं। उन्होंने बिना किसी मेकअप के चार बेटियों के पिता का किरदार निभाया है। वह बहुत मेहनत कर रहे हैं और हर दिन अपनी कला को निखार रहे हैं।

विज्ञापन

sonali kulkarni praised aamir khan for playing role of father in dangal
फिल्म 'दिल चाहता है' में सोनाली कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया

परिपक्क किरदारों पर क्या बोलीं सोनाली

अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी हिंदी सिनेमा के साथ-साथ मराठी फिल्मों की भी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। सलमान की फिल्म ‘भारत’ में उन्होंने अपनी उम्र से बड़ा किरदार निभाया था। इस पर न्यूज 18 से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, ‘फिल्म इंडस्ट्री में एक जमाना ऐसा था जब हम इस बात पर चर्चा करते थे कि शादी के बाद महिलाओं को हीरोइन के रोल नहीं मिलते। क्या आजकल ऐसा सुनने को मिलता है? नहीं। क्योंकि मुझे लगता है कि दर्शकों ने यह साबित कर दिया है कि जिस तरह हीरो शादी करते हैं, उसी तरह हीरोइनें भी शादी कर सकती हैं। उनके भी बच्चे हो सकते हैं। उनका भी परिवार हो सकता है।’

sonali kulkarni praised aamir khan for playing role of father in dangal
सोनाली कुलकर्णी और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

हर किरदार रखता है महात्व 

आगे अपनी बातचीत में सोनाली ने कहा, ‘फिल्म इंडस्ट्री इतनी आगे बढ़ चुकी है। ऐसी स्थिति में एक्ट्रसेस को अलग-अलग भूमिकाएं मिलती हैं। इस पर उनके शिकायत करने का मुझे कोई कारण समझ नहीं आता। मुझे उन लोगों पर तरस आता है जो कहते हैं कि उन्हें सिर्फ हीरो बनना है। मुझे नहीं लगता कि आज कोई भी अभिनेता इतना संकीर्ण सोच वाला है। चाहे पुरुष अभिनेता हो या महिला अभिनेता, वे अपनी प्रतिभा को निखारना चाहते हैं।’

विज्ञापन

sonali kulkarni praised aamir khan for playing role of father in dangal
सोनाली कुलकर्णी, सलमान खान और कैटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाली कुलकर्णी वर्कफ्रंट 
सोनाली कुलकर्णी साउथ सिनेमा की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ में अभिनेता नानी के साथ अभिनय करती दिखाई देंगी। इससे पहले एक्ट्रेस ने 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल चाहता है' में आमिर खान के साथ अभिनय किया था। इसके अलावा 'मिशन कश्मीर', 'टैक्सी नंबर 9211', 'सिंघम' और ‘भारत’ में भी वह अहम भूमिकाओं में रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed