फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonali Bendre confessed that she was untrained in art form Of Dance says Saroj Khan was ready to kill me

Sonali Bendre: इंग्लिश बाबू देसी मेम के लिए डांस सीखते हुए सोनाली ने बेले खूब पापड़, डटकर खाई सरोज खान की डांट

Sat, 15 Jun 2024 12:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 15 Jun 2024 12:52 PM IST
सार

सोनाली बेंद्रे को कई फिल्मों डांस करते देखा गया है। मगर, हकीकत यह है कि वह कला की इस शैली से अनजान थीं। डांस सीखने के दौरान उन्हें कई मुश्किलें आईं। 'इंग्लिश बाबू देसी मेम' की शूटिंग का एक किस्सा उन्होंने साझा किया है।

विज्ञापन
Sonali Bendre confessed that she was untrained in art form Of Dance says Saroj Khan was ready to kill me
सरोज खान-सोनाली बेंद्रे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सोनाली बेंद्रे इन दिनों टेलिविजन पर एक डांस रियलिटी शो जज करती नजर आ रही हैं। सोनाली यहां कई बार अपनी जिंदगी और करियर से जुड़ी बातें भी साझा करती दिखती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने कहा कि जब वे इंडस्ट्री में आई थीं तो नृत्य की विधा से एकदम अपरिचित थीं। शाहरुख खान के साथ फिल्म 'इंग्लिश बाबू देसी मेम' में काम करते हुए उन्हें डांस सीखने के दौरान काफी मुश्किलें हुईं। सोनाली का कहना है कि फिल्म के लिए डांस सिखाने के दौरान सरोज खान भी काफी परेशान हो गई थीं।

विज्ञापन


उड़ गई थी रातों की नींद
सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कहा कि कोरियोग्राफर फराह खान 'इंग्लिश बाबू देसी मेम' के लिए डांस सिखाने के दौरान उन्हें मारने को तैयार थीं! उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म बॉम्बे में लोकप्रिय गाना 'हम्मा हम्मा' किस तरह मिला, जो 90 के दशक का लोकप्रिय डांस नंबर में शामिल हुआ। सोनाली ने माना कि डांस नंबर का हिस्सा बनने से उन्हें बहुत घबराहट होती थी। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं प्रशिक्षित डांसर नहीं हूं। मैंने कभी थिएटर नहीं किया। इसलिए गाने की शूटिंग में लिए बुरे सपने जैसी थी। उस दौरान मेरी रातों की नींद उड़ जाती थी। स्ट्रेस की वजह से एसिडिटी हो जाया करती थी। गानों से मुझे हमेशा डर लगा'।
विज्ञापन

Anurag Kashyap: 'जिन्हें किया लॉन्च, उन्होंने नई फिल्म के लिए जवाब तक नहीं दिया', अनुराग कश्यप का छलका दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन


असिस्टेंट अहमद खान बने मददगार
सोनाली ने आगे कहा, 'क्या आप सोच सकते हैं कि मेरा करियर गानों पर आधारित है। भले ही फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन न किया हो, लेकिन मैंने अच्छा प्रदर्शन सिर्फ इसलिए किया है, क्योंकि मेरे फिल्माए गए गानों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वे सभी डांस नंबर नहीं थे। मेरा पहला गाना था ‘संभाला है मैंने…’, इसमें सिर्फ चलना था और सिर्फ भावनाओं की व्यक्त करना था। यह ऐसे गाने हैं जिन्होंने मुझे आगे बढ़ाया है'। सोनाली बेंद्रे ने यह भी बताया कि दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान फिल्म 'इंग्लिश बाबू देसी मेम' के लिए उन्हें डांस स्टेप्स सिखाते वक्त मारने तक को तैयार थीं! अभिनेत्री ने आगे बताया कि उनके असिस्टेंट अहमद खान उन्हें और ज्यादा मेहनत करने के लिए रिश्वत देते थे।
Vijay Sethupathi: 'विदुथलाई 2' में दिखेगा विजय सेतुपति का खास अंदाज, अभिनेता ने किया एक दिलचस्प खुलासा

रिश्वत में मिलती थीं आइसक्रीम-चॉकलेट
सोनाली ने कहा, 'मैंने 'इंग्लिश बाबू देसी मेम' की थी, जिसमें सरोज खान मुझे मारने के लिए तैयार थीं, क्योंकि मैं डांस नहीं कर पा रही थी। मैं एक बार डांसर का किरदार निभा रही थी। क्या आप सोच सकते हैं कि वह किस दौर से गुजर रही थीं? मैं भी मुश्किल में थी। मैं डांस सीखने की कोशिश कर रही थी। अहमद (खान) उस समय सरोज जी के असिस्टेंट थे और मुझे याद है कि वह मुझे चॉकलेट और आइसक्रीम की रिश्वत देते थे। वह मुझे लोखंडवाला में मेरे घर से मुझे रिहर्सल हॉल ले जाते थे और डांस सिखाते थे। मेरी हालत ऐसी थी कि मैं डांस नहीं कर सकती हूं। मैं तंग आ गई थी। वे कहते, 'बस एक बार और करके देखो। यह चॉकलेट है, यह आइसक्रीम है। वह मुझे सचमुच एक छोटे बच्चे की तरह रिश्वत देकर डांस सिखा रहे थे'।
Upcoming Movies 2024: अगले छह महीने में एक दिन रिलीज होंगी इन सितारों की फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर दिखेगी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed