फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Maharaja actor Vijay Sethupathi character will have love angle with Manju Warrier in Vetrimaaran Viduthalai 2

Vijay Sethupathi: 'विदुथलाई 2' में दिखेगा विजय सेतुपति का खास अंदाज, अभिनेता ने किया एक दिलचस्प खुलासा

Sat, 15 Jun 2024 12:29 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 15 Jun 2024 12:29 PM IST
सार

विजय सेतुपति साउथ फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता हैं। वह अपनी अगली फिल्म 'विदुथलाई 2' में नजर आने वाले हैं। इस बीच उन्होंने फिल्म में अपने किरदार को लेकर एक मजेदार खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Maharaja actor Vijay Sethupathi character will have love angle with Manju Warrier in Vetrimaaran Viduthalai 2
विजय सेतुपति - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

विस्तार

विजय सेतुपति दक्षिण भारतीय फिल्मों के बेहद मशहूर अभिनेता हैं। वह मुख्य रूप से तमिल फिल्मों में काम करते हैं। हालांकि, उन्होंने तेलुगु, मलयालम और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। विजय सेतुपति को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला है। अब एक बार फिर वह 'विदुथलाई 2' से पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने वापस आ रहे हैं।  

विज्ञापन


खलनायक के किरदार में दिखेंगे विजय सेतुपति
'विदुथलाई 2' साल 2023 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'विदुथलाई' का अगला भाग है, जिसमें अभिनेता सोरी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वेत्रिमारन द्वारा निर्देशित इस पुलिस एक्शन ड्रामा में कलाकारों का शानदार अभिनय देखने को मिला था। फिल्म में विजय सेतुपति खलनायक की भूमिका में नजर आए थे। अब इसके अगले भाग में वह अपना किरदार आगे बढ़ाते नजर आएंगे। इस बीच अभिनेता ने फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया है। 
विज्ञापन

Upcoming Movies 2024: अगले छह महीने में एक दिन रिलीज होगी इन सितारों की फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर दिखेगी टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में दिखेगी विजय के किरदार की प्रेम कहानी
विजय सेतुपति पहले भाग में थोड़े समय तक ही पर्दे पर नजर आए थे, लेकिन अब दूसरे भाग में उनके किरदार की भूमिका लंबी होने वाली है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, विजय सेतुपति ने कहा कि 'विदुथलाई 2' में उनके किरदार की प्रेम कहानी को भी दिखाया जाएगा। फिल्म में अभिनेत्री मंजू वारियर उनकी प्रेमिका की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इंटरव्यू के दौरान विजय ने कहा है कि उन्होंने निर्देशक से अनुरोध किया था कि वह फिल्म में उनके प्रेम वाले हिस्सों को संपादित न करें।
Anurag Kashyap: 'जिन्हें किया लॉन्च, उन्होंने नई फिल्म के लिए जवाब तक नहीं दिया', अनुराग कश्यप का छलका दर्द
पहले भाग के मुकाबले बढ़ा है फिल्म का बजट 
विजय सेतुपति की फिल्म 'विदुथलाई' बॉक्स ऑफिस पर काफी कामयाब रही थी। इस फिल्म ने काफी अच्छा कारोबार किया था, जिसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने इसके अगले भाग को अधिक भव्य बनाने के लिए बजट भी बढ़ाया है। आरएस इंफोटेनमेंट और ग्रासरूट फिल्म कंपनी इस का संयुक्त निर्माण कर रही है। विजय सेतुपति के अलावा भवानी श्री, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, राजीव मेनन और चेतन भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं। फिल्म में मशहूर संगीतकार इलैयाराज संगीत दे रहे हैं। 
Mandira Bedi: अपने पति की मौत को नहीं भूल पाई हैं मंदिरा, बोलीं- हर दिन को नए दिन की तरह जीना सीख रही हूं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed