फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Got unique panting In Special Gife which has gayatri mantra and kalma both

'गायत्री मंत्र और कलमा' साथ-साथ; सोनाक्षी सिन्हा-जहीर के घर में सजी अनोखी पेंटिंग; जानिए किसने दिया खास तोहफा?

Fri, 03 Jul 2026 07:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 03 Jul 2026 07:59 PM IST
सार

Sonakshi Sinha-Zaheer: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को दो साल हो गए हैं। दोनों ने साल 2024 में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके अलावा हिंदू रीति-रिवाज से भी कुछ रस्में पूरी हुईं। सोनाक्षी ने आज शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है।

विज्ञापन
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Got unique panting In Special Gife which has gayatri mantra and kalma both
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी खूब चर्चा में रही। दोनों अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते हैं। आज शुक्रवार को सोनाक्षी ने शादी से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है। उन्होंने एक पेंटिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें गायत्री मंत्र और कलमा दोनों हैं। यह पेंटिंग सोनाक्षी और जहीर को तोहफे में मिली है और शादी के उस किस्से की याद इसमें पिरोई गई है। 

विज्ञापन

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Got unique panting In Special Gife which has gayatri mantra and kalma both
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona

सोनाक्षी के घर की दीवारों पर सजी अनोखी पेंटिंग
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी और पति जहीर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि घर की दीवारों पर एक खूबसूरत सी पेटिंग सजी है, जिस पर गायत्री मंत्र अंकित है। साथ ही कलमा भी है। सोनाक्षी ने इस पेंटिंग से जुड़ी पूरी स्टोरी कैप्शन में बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Got unique panting In Special Gife which has gayatri mantra and kalma both
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona

'शादी में गायत्री मंत्र जाप के बीच आई अजान की आवाज'
सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा है, 'जब हमारी शादी हो रही थी और पंडित जी गायत्री मंत्र का जाप कर रहे थे, तभी अजान की आवाज हमारे घर तक पहुंची। उन दोनों प्रार्थनाओं की शक्ति ने ही हमारे घर को आज इतना खुशहाल बनाया है। एक दिन, जब हम ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना रहे थे और शुभिका शर्मा ने अचानक मुझे फोन किया और कहा कि वह हमारी शादी के लिए हमें एक पेंटिंग गिफ्ट करना चाहती हैं। उन्होंने जब बताया कि वह क्या देना चाहती हैं, तो ऐसा लगा जैसे उन्हें हमारे दिल की बात पता चल गई हो।  उन्होंने कहा कि पेटिंग में हमारी दोनों तरह की मान्यताओं और इस बात को दिखाना था कि कैसे यह प्यार और सकारात्मकता के तालमेल में बदले।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)


विज्ञापन

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Got unique panting In Special Gife which has gayatri mantra and kalma both
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona

'कैनवास पर उतरीं भावनाएं'
फिर उन्होंने मुझे आर्टिस्ट और बेहद प्रतिभाशाली इंसान आदिल आबेदी से मिलवाया। वह हमारे घर आए, हमारी सोच और इमोशंस को समझा और उन्हें कैनवस पर बहुत ही खूबसूरती से उतारा। इसे आप ईश्वरीय चमत्कार कह सकते हैं, जब हम लॉस एंजिल्स में थे, तो उन्होंने मुझसे संपर्क किया। उन्होंने तब ये भी नहीं पता था कि हम वहां हैं। उन्होंने बताया कि पेंटिंग तैयार है। सोनाक्षी ने आगे लिखा है, 'तो यह खूबसूरत आर्टवर्क है, जिसमें गायत्री मंत्र और कलमा दोनों हैं। यह लॉस एंजिल्स से मेरे साथ वापस आया और हमारे घर में अपनी जगह बना ली। मुझे यकीन है कि यह हमारे लिए और भी ज्यादा खुशी, प्यार और सुकून लाएगा। अब यह जगह संपूर्ण है और ढेर सारे आशीर्वाद से भरी हुई महसूस हो रही है।

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Got unique panting In Special Gife which has gayatri mantra and kalma both
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona

नेटिजंस ने लुटाया प्यार
सोनाक्षी सिन्हा के इस पोस्ट पर नेटिजंस के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। अधिकांश यूजर्स प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। सिकंदर खेर ने लिखा है, 'मेरे दो अनमोल रतन'। विनीत कुमार सिंह ने भी रिएक्शन दिया है और रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed