फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sohum Shah discussed working on Tumbbad 2 said Tumbbad is Different from other folklore-based horror movies

Tumbbad: 'तुम्बाड' को सोहम शाह ने बताया अन्य हॉरर फिल्मों से अलग, फिल्म के सीक्वेल को लेकर भी की बात

Mon, 16 Sep 2024 06:56 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 16 Sep 2024 06:56 PM IST
सार

साल 2018 की फिल्म 'तुम्बाड' को दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है, फिल्म काफी शानदार प्रदर्शन भी कर रही है। इस बीच फिल्म के सह-निर्माता और अभिनेता सोहम शाह ने इसे अन्य हॉरर फिल्मों से काफी अलग बताया है। 

विज्ञापन
Sohum Shah discussed working on Tumbbad 2 said Tumbbad is Different from other folklore-based horror movies
‘तुम्बाड’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

लोकप्रिय और बेहद चर्चित फिल्म 'तुम्बाड' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। फिल्म की मूल रिलीज साल 2018 में हुई थी। अब इसके छह साल बाद इसे दोबारा से रिलीज किया गया है। दिलचस्प बात है कि फिल्म इस बार टिकट खिड़की पर पहले से भी ज्यादा सफल साबित हुई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म के सह-निर्माता और अभिनेता सोहम शाह ने फिल्म की सफलता को लेकर उत्साह जाहिर किया है। उन्होंने हाल में ही इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू के दौरान इसे समकालीन हॉरर फिल्मों से अलग बताया है। 

विज्ञापन


सोहम शाह ने 'तुम्बाड' को बताया अन्य हॉरर फिल्मों से अलग 
इंटरव्यू के दौरान सोहम शाह ने कहा कि ये फिल्म अन्य हॉरर फिल्मों से अलग है। उन्होंने फिल्म के अनूठे पहलुओं पर जोर देते हुए कहा कि ये 'स्त्री' और 'मुंजा' जैसी अन्य लोककथा आधारित हॉरर फिल्मों में अलग है। अभिनेता ने कहा कि वो लोग दादी-नानी की कहानियां नहीं बना रहे। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या मैडॉक की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स को मिली शानदार सफलता को देखते हुए उनके लिए 'तुम्बाड 2' बनाना आसान होगा, जो एक जैसे थीम पर आधारित हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों में महत्वपूर्ण अंतर है। 
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण के बाद इन अभिनेत्रियों के घर गूंजेगी किलकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

दादी-नानी की कहानियों पर आधारित है 'तुम्बाड'
अभिनेता सह निर्माता ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि यह कोई समस्या है। उन्होंनें कहा, वो फिल्में अलग हैं, उनमें कोई भी तुम्बाड जैसी नहीं हैं। इन कहानियों में काफी अंतर है। उन्होंने आगे कहा कि तुम्बाड एकमात्र ऐसी फिल्म है, जो दादी-नानी की कहानियों पर आधारित है। अभिनेता ने इसमें जोड़ते हुए आगे कहा, "वे दादी-नानी की कहानियां नहीं बना रहे हैं। हमारी कहानी आधुनिक समय पर आधारित नहीं है। हमारी फिल्म उस समय में शुरू और खत्म होती है। हमारे पास एक राक्षस है।"
Bollywood News: एक-दूजे के हुए Aditi Rao Hyadri-Siddharth , 400 साल पुराने मंदिर में की शादी
'तुम्बाड 2' की स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम
अभिनेता ने 'तुम्बाड' की दोबारा रिलीज को मिली सफलता पर दर्शकों का आभार जताया। निश्चित तौर पर फिल्म को मिली इस सफलता से उन्हें तुम्बाड 2 को लेकर प्रोत्साहित किया है। इस वजह से हाल में ही उन्होंने एक छोटे टीजर से इस फिल्म के सीक्वेल की घोषणा की है। उन्होंने इसके सीक्वेल को लेकर कहा कि फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन के चरण में है। वह स्क्रिप्ट को पूरा करने पर काम कर रहे हैं। एक बार स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद ही वह बाकी चीजों पर विचार करेंगे। बताते चलें कि 'तुम्बाड' का निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया है। 

Devara: 'देवरा' का नया ट्रेलर रिलीज करने की तैयारी में निर्माता! अलग अंदाज में दिखेगा जूनियर एनटीआर का किरदार?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed