फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sohail khan shares cute video of his parents while taking dinner

Sohail Khan: सलीम खान ने पत्नी को हाथ से खाना खिलाया, सोहेल ने शेयर किया वीडियो; यूजर्स बोले- जोड़ी सलामत रहे

Sun, 24 Aug 2025 09:01 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 24 Aug 2025 09:01 AM IST
सार

Sohail Khan Insta Post: बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता का प्यार सा वीडियो शेयर किया है, जिसे नेटिजंस बहुत पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Sohail khan shares cute video of his parents while taking dinner
सोहेल खान अपने माता-पिता के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एक्टर-डायरेक्टर सोहेल खान ने हाल ही अपने पिता सलीम खान और माता सलमा खान के साथ एक प्यारा सा वीडियो साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस खूबसूरत पल को देख यूजर्स बेहद प्रभावित हो रहे हैं। आइए देखें क्या है वायरल वीडियो। 

विज्ञापन

‘मॉम-डैड सबसे प्यारे कपल’
सोहेल खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने माता-पिता संग डिनर करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता के पिता सलीम खान अपनी पत्नी सलमा खान को बहुत प्यार से खाना खिलाते दिख रहे हैं। इस खूबसूरत पल को सोहेल खान रिकॉर्ड कर रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अभिनेता ने कैप्शन दिया, ‘मॉम-डैड सबसे प्यारे कपल।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Box Office: रजनीकांत की ‘कुली’ ने फिर भरी हुंकार, ‘वॉर 2’ के लिए भी शुभ रहा शनिवार; जानें बाकी फिल्मों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sohail Khan (@sohailkhanofficial)



नेटिजंस बोले- जोड़ी सलामत रहे
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आते ही नेटिजंस द्वारा प्यारी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘अभी तक का सबसे प्यारा मोमेंट।’ दूसरे यूजर ने कहा, 'आपका प्यार सदियों तक ऐसे ही रहे सलीम सर।’ वहीं एक और यूजर ने बोला, 'अल्लाह सलामत रखे भाईजान के अम्मी-अब्बू को।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स भी कह रहे हैं कि सबसे खूबसूरत जोड़ी और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। 


एक नजर सोहेल खान के करियर पर
सोहेल खान ने बॉलीवुड में बतौर निर्देशक अपना काम सलमान खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'औजार' से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने 'प्यार किया तो डरना क्या' का निर्देशन किया। वे इस फिल्म के निर्माता और सह-लेखक भी थे। इसके बाद सोहेल ने 'हेलो ब्रदर' फिल्म में निर्देशन में किया और अभिनय भी किया। इस समय सोहेल खान अपने भाई सलमान खान के लिए अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'शेर खान' पर काम कर रहे हैं, लेकिन यह प्रोजेक्ट अभी तक शुरू नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed