फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Social media viral meme Bhupendra Jogi assaulted by two unknown masked man by knife

Bhupendra Jogi: ‘नाम क्या है? भूपेंद्र जोगी’, वायरल रील वाले शख्स पर हुआ चाकू से हमला, लगे 40 टांके

Wed, 08 May 2024 04:37 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 08 May 2024 04:37 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल ‘भूपेंद्र जोगी’ के ऊपर कुछ अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया है। हमले में इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर भूपेंद्र जोगी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

विज्ञापन
Social media viral meme Bhupendra Jogi assaulted by two unknown masked man by knife
भूपेंद्र जोगी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इंस्टाग्राम रील से वायरल हुए ‘भूपेंद्र जोगी’ पर मंगलवार की शाम कुछ नकाबपोश हमलावरों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जोगी अपने कपड़े की दुकान से वापस लौट रहे थे, इस दौरान उनके ऊपर दो लोगों ने हमला बोल दिया। हमले में भूपेंद्र जोगी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन



दुकान से लौटते वक्त हुआ हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार की शाम व्यवसायी और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर भूपेंद्र जोगी पर घर लौटते वक्त हमला हो गया।  वह भोपाल के न्यू मार्केट स्थित अपनी रेडीमेड दुकान से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रोशनपुरा में ‘बापू की कुतिया’ के पास दो अज्ञात हमलावरों ने उनके ऊपर चाकू से धावा बोल दिया। हमले में भूपेंद्र जोगी के हाथ और पीठ पर गहरे घाव आए हैं।

विज्ञापन

आलिया भट्ट की आगामी फिल्मों में उनका दमदार रोल

विज्ञापन
विज्ञापन


 

दो बार किया हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावरों ने भूपेंद्र जोगी पर दो बार हमला किया। जब वह खुद को बचा रहे थे, तभी हमलावरों ने उनके ऊपर पीछे से भी हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनके हाथ और पीठ में 40 टांके लगे हैं।


 

सीएम से मिले थे भूपेंद्र

भूपेंद्र जोगी एक व्यवसायी हैं, हाल ही में वह एक इंस्टाग्राम रील के चलते काफी वायरल हो गए हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर उनका रील ‘नाम क्या है? भूपेंद्र जोगी’ काफी वायरल हुआ था। इसी वायरल रील के चलते वह मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान से भी मिले थे।
Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर की दरियादिली! सड़क पर रोल बेच रहे मासूम की मदद के लिए आए सामने, लिया यह फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed