फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Smita Patil Death Anniversary Raj Babbar and Jackie Shroff remember actress

स्मिता पाटिल की पुण्यतिथि पर भावुक हुए पति राज बब्बर, जैकी श्रॉफ ने भी दी श्रद्धांजलि

Sat, 13 Dec 2025 07:35 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 13 Dec 2025 07:35 PM IST
सार

Smita Patil Death Anniversary: अभिनेत्री स्मिता पाटिल की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर उनके पति राज बब्बर ने उन्हें याद किया है। जैकी श्रॉफ ने भी अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी है। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

विज्ञापन
Smita Patil Death Anniversary Raj Babbar and Jackie Shroff remember actress
स्मिता पाटिल, राज बब्बर, जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में शुमार राज बब्बर ने शनिवार को अपनी दिवंगत पत्नी और अभिनेत्री स्मिता पाटिल को याद किया है। अभिनेत्री की पुण्यतिथि पर राज बब्बर ने सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर शेयर की और एक दिल छू लेने वाली पोस्ट लिखी है। जैकी श्रॉफ ने भी उन्हें याद किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

राज बब्बर ने लिखी भावुक पोस्ट
स्मिता पाटिल को श्रद्धांजलि देते हुए, राज बब्बर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'जिस चीज ने स्मिता पाटिल को सच में एक महान अभिनेत्री बनाया, वही खूबी उन्हें स्क्रीन के बाहर भी महान बनाती है। वह बहुत अच्छी थीं। उन्होंने आम लोगों के संघर्षों को समझा। उन्होंने साधारण कहानियों को न्याय दिलाया। उन्होंने बहुत कम समय के लिए मुझे अपना साथ दिया। अनगिनत दिल आज भी उनकी भावना से जुड़े हुए हैं। यह रहस्य हमेशा अनसुलझा रहेगा। स्मिता को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raj Babbar (@rajbabbarmp)


विज्ञापन
विज्ञापन

जैकी श्रॉफ ने किया याद
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी स्मिता पाटिल को याद किया। स्मिता पाटिल को श्रद्धांजलि के तौर पर उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट की। उन्होंने स्मिता पाटिल की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'स्मिता पाटिल को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं। आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगी।'

विज्ञापन

स्मिता पाटिल और राज बब्बर
स्मिता पाटिल, अस्सी के दशक में सिनेमा में अपने योगदान के लिए जानी जाती थीं। राज बब्बर से उनकी शादी 1983 में हुई थी। अपने बेटे प्रतीक को जन्म देने के कुछ हफ्ते बाद उनका निधन हो गया। 1986 में जब उन्होंने आखिरी सांस ली, तब वह सिर्फ 31 साल की थीं। वह भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित थीं।
आज भी लोग स्मिता पाटिल को उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए याद करते हैं। उन्होंने 'मंथन', 'बाजार', 'अर्ध सत्य' और 'वारिस' जैसी फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed