फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Smita patil Birth Anniversary: mahesh bhatt to Ramesh Sippy Directors quotes About legendary actress

Smita Patil Birth Anniversary: स्मिता पाटिल पर हिंदी फिल्म निर्देशकों की राय, मानते थे असाधारण अदाकारा

Thu, 17 Oct 2024 09:59 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 17 Oct 2024 09:59 AM IST
सार

स्मिता पाटिल हिंदी फिल्मों की उम्दा अदाकारा थीं। उनकी फिल्मों को दर्शकों के साथ-साथ आलोचकों ने भी हमेशा सराहा। उनकी अदाकारी को आज भी याद किया जाता है। कई निर्देशक भी उनकी अदाकारी के कायल थे। बॉलीवुड के तीन नामी निर्देशकों की राय, स्मिता पाटिल और उनके अभिनय के बारे में।

विज्ञापन
Smita patil Birth Anniversary: mahesh bhatt to Ramesh Sippy Directors quotes About legendary actress
स्मिता पाटिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मिता पाटिल का फिल्मी करियर जरूर छोटा रहा, लेकिन उन्होंने सिनेमा जगत में अभिनय की ऊंचाइयों को छूआ। अगर उनकी असमय मुत्यु ना हुई होती तो दर्शकों को वह लंबे समय तक सिनेमा के पर्दे पर नजर आतीं। लेकिन स्मिता पाटिल ने जितनी भी फिल्में कीं, लगभग सभी में अपनी एक्टिंग से दर्शकों और निर्देशकों को मंत्रमुग्ध किया। आलोचकों ने भी हमेशा उनके अभिनय की तारीफ की, उन्हें किरदारों में ढल जाने वाली कलाकार माना। यही कारण है कि अब तक स्मिता पाटिल का जिक्र सिनेमा जगत में होता है। कुछ निर्देशक स्मिता पाटिल की जयंती (17 October 1955) पर साझा कर रहे हैं, उनके अभिनय के बारे में अपने विचार। 

विज्ञापन

महेश भट्ट  
1982 में रिलीज हुई महेश भट्ट की फिल्म 'अर्थ' में शबाना आजमी, कुलभूषण खरबंदा और स्मिता पाटिल मुख्य किरदारों में थे। फिल्म में स्मिता का रोल काफी छोटा था, लेकिन रिलीज के बाद उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। खुद महेश भट्ट भी स्मिता पाटिल को असाधारण प्रतिभा की धनी अदाकारा मानते थे। साथ ही वह उनकी सादगी और उदारता के भी बहुत कायल थे। महेश भट्ट रेडिफ.कॉम को दिए गए इंटरव्यू में कहते हैं, जब मैंने 'अर्थ' फिल्म बनाने की सोची तो कविता सान्याल का किरदार नरेट करने के लिए स्मिता पाटिल के पास गया। उन्हें यह किरदार बहुत पसंद आया, स्मिता ने यह रोल करने के लिए हामी भी भर दी। जब मैंने उन्हें इस रोल के लिए साइनिंग अमाउंट दिया तो स्मिता हैरान हो गईं। वह कहने लगीं कि एक तो तुम मुझे इतना बढ़िया रोल दे रहे हो और इसे करने के लिए पैसा भी दे रहे हो। दरअसल, क्या होता था कि उस समय स्मिता पाटिल काफी पैरेलल सिनेमा कर रही थीं, जिसे करने के लिए या तो बहुत कम साइनिंग अमाउंट मिलता था या फिर मिलता ही नहीं था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश सिप्पी
1982 में रमेश सिप्पी की फिल्म 'शक्ति' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अपोजिट स्मिता पाटिल को लिया गया था। स्मिता के साथ काम करने के अनुभव के बारे में एक इंटरव्यू में रमेश सिप्पी बताते हैं, 'सलीम खान और जावेद अख्तर ने मुझे इस फिल्म के लिए स्मिता का नाम सुझाया था। फिल्म 'शक्ति' में रोमा का किरदार बहुत सेंसिटिव किस्म का था, इसलिए इस रोल के लिए स्मिता को लेना एक अच्छी च्वाइस थी। वह अपने करियर के शुरुआती दौर में जरूर थीं, लेकिन बहुत ही बेहतरीन अदाकारी थीं, वह सीन को बहुत अच्छे से समझती थीं और पर्दे पर उन्हें नेचुरली एक्ट करती थीं।'

Alia Bhatt: बेटी राहा कपूर को अपनी और रणबीर की ये खास फिल्म दिखाना चाहती हैं आलिया भट्ट, बोलीं- गर्व नहीं है..

विज्ञापन

केतन मेहता
केतन मेहता की गुजराती फिल्म 'भवनी भवाई' (1980) में स्मिता ने लीड रोल किया था। इस फिल्म को करते हुए केतन ने उनके साथ बहुत समय बिताया। एक इंटरव्यू में केतन बताते हैं, ' मैंने जब अपनी फिल्म 'भवनी भवाई' स्मिता को ऑफर की तो उन्होंने इसे करने के लिए हामी भर दी, जबकि वह पहले से ही कई फिल्म प्रोजेक्ट्स में काम कर रही थीं । स्मिता ने यह नहीं देखा कि यह एक कम बजट की गुजराती फिल्म है। हमने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी समय एक साथ बिताया। उस दौरान की बहुत ही अच्छी यादें मेरे मन में बसी हुई हैं। मुझे हमेशा ही स्मिता पाटिल की स्क्रिन प्रेजेंस स्पॉन्टेनियस लगती थी। वह अपने समय की बेहतरीन एक्ट्रेस थीं।'

Liam Payne Dies: 'वन डायरेक्शन' फेम गायक लियाम पायने का निधन, होटल की तीसरी मंजिल से गिरने से गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed