Shubman Gill: सारा और अवनीत के साथ रिश्ते की अफवाह पर शुभमन गिल का बड़ा बयान, कहा- तीन साल से हूं सिंगल
Shubman Gill on Dating to Avneet Kaur: शुभमन गिल ने अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। उनके मुताबिक वह उन लोगों से कभी मिले ही नहीं जिनके साथ उनका नाम जोड़ा गया है।
विस्तार
भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल अकसर अपने खेल को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। पिछले कई सालों में उनका नाम कई फीमेल सेलेब्रिटी के साथ जुड़ा है। उनका नाम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा अली खान के साथ जुड़ चुका है। उसके अलावा उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और अवनीत कौर से भी जुड़ चुका है। अब शुभमन गिल ने अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात की है।
किसी के साथ रिश्ते में नहीं है शुभमन
हाल ही में शुभमन गिल ने हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत में अपनी लव लाइफ के बारे में बात की है। शुभमन के मुताबिक वह कई सालों से सिंगल हैं। उन्होंने कहा 'मैं पिछले तीन सालों से सिंगल हूं। कई लोगों के साथ मेरा नाम जोड़ा जाता है और अफवाहें फैलाई जाती हैं। कई बार ये बहुत बकवास लगता है कि मेरा नाम उस शख्स के साथ जोड़ा जाता है जिससे मैं मिला ही नहीं हूं।'
Dharmendra: जब दिलीप कुमार ने सनी देओल को प्यार से मारा था मुक्का, धर्मेंद्र ने शेयर की पुरानी तस्वीर
शुभमन ने कुबूल किया कि कई बार वह हैरान होते हैं कि बिना किसी आधार के कहानियां बन जाती हैं। हंसते हुए शुभमन ने कहा 'मैं अफवाहें सुनता हूं कि मैं उस शख्स के साथ हूं उसके साथ हूं। फिर मैं अपने आपसे कहता हूं कि 'क्या?'' शुभमन ने बताया कि वह बहुत व्यस्त रहते हैं। उनके पास खेल के बाद बहुत कम वक्त बचता है। उनके मुताबिक उनके पास रिश्तों में खर्च करने के लिए वक्त नहीं है। वह इसके लिए साल में 300 दिन नहीं निकाल सकते हैं।
Aishwarya Rai: शाहरुख की इस फिल्म के लिए रानी नहीं ऐश्वर्या थीं पहली पसंद, निर्देशक अजीज मिर्जा ने किया खुलासा
इसलिए उड़ी थीं अफवाहें
कई सालों तक यह अफवाह रही कि शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर रिश्ते में हैं। कई मैचों में सारा को शुभमन के लिए चीयर करते देखा गया। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा।
हाल ही में शुभमन का नाम अभिनेत्री अवनीत कौर के साथ जुड़ा। शुभमन के दुबई के एक मैच में अवनीत कौर नजर आईं थीं, तभी से अफवाहें थीं कि अवनीत और शुभमन के बीच कुछ चल रहा है। हालांकि इस बारे में कोई ऐसा सबूत नहीं है जिससे दोनों के रिश्ते की बात की तस्दीक हो।