{"_id":"66c386ab1893563a960f56de","slug":"sj-suryah-talked-about-similarity-between-saripodhaa-sanivaaram-and-sholay-his-role-has-gabbar-singh-type-feel-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"SJ Suryah: एसजे सूर्या ने बताई 'सारिपोधा सानिवारम' और 'शोले' में समानता, गब्बर सिंह की भी दिखेगी झलक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
SJ Suryah: एसजे सूर्या ने बताई 'सारिपोधा सानिवारम' और 'शोले' में समानता, गब्बर सिंह की भी दिखेगी झलक
Mon, 19 Aug 2024 11:24 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 19 Aug 2024 11:24 PM IST
सार
एसजे सूर्या ने अपनी नई फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' और 'शोले' के बीच समानताओं पर बात की है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 'शोले' के किरदार कैसे उनकी फिल्म से मेल खाते हैं।
विज्ञापन
एसजे सूर्या
- फोटो : इंस्टाग्राम @iam__sjsuryah
विस्तार
दक्षिण भारतीय अभिनेता नानी की नई फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसे 29 अगस्त, 2024 को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में एसजे सूर्या भी अहम भूमिका में नजर आएंगे, जिन्हें हाल ही में 'इंडियन 2' और 'रायन' में देखा गया है। एसजे सूर्या ने एक नए साक्षात्कार में 'सारिपोधा सानिवारम' फिल्म में अपने किरदार को लेकर कुछ बातें साझा की है।
विज्ञापन
एसजे सूर्या के किरदार में दिखेगी गब्बर सिंह जैसी झलक
'सारिपोधा सानिवारम' में एसजे सूर्या दयानंद का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने गलाट्टा प्लस को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि उनके द्वारा निभाए गए इस किरदार में 'शोले' फिल्म के गब्बर सिंह जैसी झलक देखने को मिलेगी। बता दें कि गब्बर सिंह के रोल को अमजद खान ने अदा किया था, जिसके बाद वो काफी मशहूर हो गए थे। इस फिल्म का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था।
विज्ञापन
Taylor Swift: डोनाल्ड ट्रंप ने टेलर स्विफ्ट को लेकर किया झूठा दावा, राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन की फैलाई अफवाह
विज्ञापन
'सारिपोधा सानिवारम' और 'शोले' में है ये समानता
एसजे सूर्या ने 'सारिपोधा सानिवारम' और 'शोले' के बीच कुछ समानताएं भी बताई। उन्होंने कहा कि 'शोले' की ही तरह उनकी नई फिल्म में भी चुप रहने वाला लड़का (जय), कोमल लड़की (राधा) और एक सिरफिरा आदमी (गब्बर सिंह) है। एसजे ने फिल्म के निर्देशक विवेक अथरेया का जिक्र करते हुए कहा कि उनके द्वारा 'सारिपोधा सानिवारम' पर बिना किसी इच्छा और इरादे के ही 'शोले' का असर उभरकर आ गया है।
Khel Khel Mein Box Collection Day 5: बढ़ती जा रही 'खेल खेल में' की मुसीबत, जानें पांचवे दिन की कमाई
पुलिस के रोल में दिखेंगी प्रियंका मोहन
'सारिपोधा सानिवारम' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्माण डीवीवी एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। इसका संगीत जेक्स बेजॉय ने तैयार किया है। फिल्म में नानी और एसजे सूर्या के अलावा प्रियंका, सुभलेका सुधाकर, अदिति बालन और साई कुमार ने भी अभिनय किया है। दर्शक प्रियंका मोहन को एक पुलिस अधिकारी के किरदार में देखेंगे।
200Cr Stree2: शाहरुख और रणबीर कपूर की लीग में पहुंची श्रद्धा कपूर, जानिए चौथे दिन क्या कर डाला बड़ा कारनामा