फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sivakarthikeyan SK 21 title is Amaran kamal haasan unveils Sai Pallavi film teaser ahead of his birthday

Amaran: शिवकार्तिकेयन की 'एसके 21' के शीर्षक से उठा पर्दा, कमल हासन ने जारी किया फिल्म का टीजर

Fri, 16 Feb 2024 07:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 16 Feb 2024 07:54 PM IST
सार

सुपरस्टार कमल हासन ने शिवकार्तिकेयन की आने वाली फिल्म 'एसके 21' के शीर्षक का खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने फिल्म का टीजर भी जारी किया है।

विज्ञापन
Sivakarthikeyan SK 21 title is Amaran kamal haasan unveils Sai Pallavi film teaser ahead of his birthday
अमरन - फोटो : X

विस्तार

सुपरस्टार कमल हासन ने शिवकार्तिकेयन की आने वाली फिल्म 'अमरन' का टीजर जारी किया है। फिल्म को पहले 'एसके 21' के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब इसके शीर्षक का खुलासा हो चुका है। 'अमरन' में शिवकार्तिकेयन के साथ साई पल्लवी, भुवन अरोड़ा, राहुल बोस, लल्लू, अजय नागा और अन्य कई सितारे भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का टीजर कमल हासन ने शिवकार्तिकेयन के जन्मदिन से एक दिन पहले जारी किया है, जिससे फैंस भी उत्साहित हो गए हैं। साई पल्लवी ने भी इस बारे में एक नोट साझा किया और अपने सह-अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

कमल हासन ने कही यह बात
कमल हासन राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। कमल हासन ने अपने एक्स हैंडल पर 'अमरन' का टीजर साझा किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो प्रिय भाई शिवकार्तिकेयन, मैं आपकी लंबी उम्र की कामना करता हूं। अमरन फिल्म का शीर्षक टीजर जारी करते हुए खुशी हो रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

साई पल्लवी ने दी बधाई
इसके साथ साई पल्लवी ने भी सोशल मीडिया पर एक नोट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो प्रिय शिवकार्तिकेयन, मैं बहुत खुश हूं कि दुनिया आपको मेजर मुकुंद वरदराजन के रूप में देखती है और आपको उनके प्रति अपना सारा प्यार और सम्मान देती है। कलाकार होने के नाते हम जानते हैं कि हम करियर बदलने वाली ऐसी फिल्मों के लिए कितने उत्सुक हैं। मुझे खुशी है कि ऐसा तब हो रहा है, जब हम राजकुमार केपी सर की फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। आपके और आपके प्रिय प्रशंसकों के लिए अमरन है।'

विज्ञापन

फिल्म की कहानी
यह 2014 में जम्मू कश्मीर के शोपियां में एक आतंकवादी रोधी अभियान में शहीद हुए मेजर मुकुंद वरदराजन की बायोपिक है। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। 'अमरन' में शिवकार्तिकेयन एक भारतीय सेना राष्ट्रीय राइफल्स अधिकारी यानी मेजर मुकुंद वरदराजन की भूमिका में हैं। यह एक्शन ड्रामा देशभक्ति पर आधारित फिल्म है। फिल्म में अधिकारी कश्मीर के लिए लड़ते नजर आएंगे। 'अमरन' का संगीत जीवी प्रकाश ने दिया है। वहीं, छायांकन सीएच साई ने किया है। यह फिल्म 2017 की फिल्म 'रंगून' के लिए जाने जाने वाले राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित है। साथ ही फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed