{"_id":"66e69280b248afdbae0662e0","slug":"singham-again-and-bhool-bhulaiyaa-3-will-clash-on-diwali-anees-bazmee-said-clashes-are-never-a-good-idea-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anees Bazmee: दिवाली पर भिड़ेंगी 'सिंघम अगेन' और अनीस बज्मी की 'भूल भुलैया 3', टकराव पर निर्देशक ने कही ये बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anees Bazmee: दिवाली पर भिड़ेंगी 'सिंघम अगेन' और अनीस बज्मी की 'भूल भुलैया 3', टकराव पर निर्देशक ने कही ये बात
Sun, 15 Sep 2024 01:24 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:24 PM IST
सार
इस साल दिवाली पर 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली हैं। हाल में ही 'भूल भुलैया 3' के निर्देशक अनीस बज्मी ने इस टकराव को लेकर अपनी राय जाहिर की है।
विज्ञापन
सिंघम अगेन पोस्टर- अनीस बज्मी- कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
इस साल दिवाली पर सिनेप्रेमियों को बहुत मजा आने वाला है, क्योंकि दो बहुप्रतीक्षित फिल्में इस बार एक साथ रिलीज होने वाली हैं। अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' और कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' दिवाली के मौके पर एक दूसरे से टकराने वाली हैं। इस टकराव को लेकर सिनेप्रेमी तो उत्साहित है, जबकि वितरक और फिल्म निर्माताओं के लिए यह बेहद बुरी चीज है। ऐसे में निर्माता इस टकराव से बचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 'भूल भुलैया 3' के निर्देशक अनीस बज्मी ने हाल में ही मिड डे से बातचीत के दौरान कहा कि इस तरह के टकराव कभी भी अच्छे नहीं होते।
विज्ञापन
दिवाली पर टकराएंगी 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3'
'भूल भुलैया' एक लोकप्रिय हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। ऐसे में 'भूल भुलैया 3' को लेकर भी निर्माता यही उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म इस बार भी दर्शकों को पसंद आए। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों के टकराव से होने वाले नुकसान की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता। अनीस बज्मी ने कहा कि इस तरह का टकराव कभी अच्छा विचार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि बहुत पहले ही फिल्म रिलीज की घोषणा करने के बाद भी, अगर इस टकराव की स्थिति बन रही है, तो वह अब इस स्थिति में कुछ भी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
Alia Bhatt : आलिया भट्ट ने दी रिद्धिमा कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं, ननद-भाभी के बीच है बेहद लगाव
विज्ञापन
अजय और अक्षय के साथ अनीस बज्मी ने किया है काफी काम
बज्मी का मानना है कि एक अच्छी फिल्म को सफल होने के लिए किसी खास तारीख की जरूरत नहीं होती। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से वह बॉक्स-ऑफिस नंबरों और रिलीज की तारीखों में शामिल होने वाले आखिरी व्यक्ति हैं। अजय देवगन और अक्षय कुमार, अनीस के दो सबसे करीबी साथी 'सिंघम अगेन' में विशेष भूमिका में हैं। बज्मी ने अजय के साथ 'हलचल', 'प्यार तो होना ही था' और 'दीवानगी' जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं, अक्षय के साथ 'मुझसे शादी करोगी', 'वेलकम', 'सिंह इज किंग' और 'थैंक यू' जैसी फिल्मों में काम किया है।
IFFSA Toronto 2024: शबाना आजमी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में पूरे किए 50 साल, मिलेगा ये खास सम्मान
हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है- अनीस
अनीस बज्मी बॉक्स ऑफिस पर होने वाले इस टकराव से बेपरवाह हैं। उन्होंने कहा कि दोनों फिल्में अच्छी दिख रही हैं, इसलिए दोनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। उन्होंने आगे कहा कि अजय, अक्षय और रोहित उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी को पता है कि अनीस उन्हें कभी भी फिल्म की तारीख बदलने के लिए नहीं बुलाएंगे। मशहूर निर्देशक ने कहा है कि उन्होंने कभी ऐसा किया भी नहीं है। हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है।
Alia Bhatt-Diljit: आलिया भट्ट ने जारी किया जिगरा के नए गाने का टीजर, दिलजीत ने इक कुड़ी के बाद गाया चल कुड़िए