फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shabana Azmi completes 50 years in Bollywood industry will get this special honor IFFSA Toronto 2024

IFFSA Toronto 2024: शबाना आजमी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में पूरे किए 50 साल, मिलेगा ये खास सम्मान

Sun, 15 Sep 2024 12:44 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 15 Sep 2024 12:44 PM IST
सार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी एक बार शबाना आजमी चर्चा में आ गई हैं। शबाना ने इंडस्ट्री में 50 साल पूरे कर लिए हैं। बॉलीवुड यात्रा और काम को देखकर टोरंटो फिल्म फेस्टिवल 2024 (IFFSA) में उनको सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Shabana Azmi completes 50 years in Bollywood industry will get this special honor IFFSA Toronto 2024
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। फिर एक बार शबाना आजमी चर्चा में आ गई हैं। शबाना आजमी बॉलीवुड इंडस्ट्री में 50 साल पूरे कर चुकी हैं। उनकी अब तक की बॉलीवुड यात्रा और काम को देखकर टोरंटो फिल्म फेस्टिवल 2024 (IFFSA) में शबाना को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ साउथ एशिया में मिलेगा सम्मान
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ साउथ एशिया (IFFSA) टोरंटो 2024 के 13वें संस्करण में सम्मानित किया जाएगा। इतने बड़े मंच पर सम्मान मिलना शबाना आजमी के लिए महत्वपूर्ण होगा। यह फिल्म फेस्टिवल दक्षिण एशियाई फिल्म समारोहों में से एक है। बॉलीवुड में शबाना आजमी की स्थायी विरासत का सम्मान करने के लिए मंच ने उन्हें चुना है।
विज्ञापन

Rajkummar Rao: राजकुमार राव ने की 'द बकिंघम मर्डर्स' की प्रशंसा, करीना कपूर की फिल्म को लेकर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन

जया बच्चन से प्रेरित होकर सिनेमा में रखा था कदम
शबाना आजमी का जन्म 18 सितंबर 1950 को हैदराबाद में हुआ था। मुंबई के क्वीन मैरी स्कूल में पढ़ने के बाद शबाना आजमी ने सेंट जेवियर्स कॉलेज से मनोविज्ञान में स्नातक किया। शबाना आजमी ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) पुणे से 1973 में अभिनय का कोर्स किया। उन्होंने जया बच्चन से प्रेरित होकर अभिनय की दुनिया में कदम रखा। शबाना आजमी ने मशहूर फिल्मकार श्याम बेनेगल की फिल्म 'अंकुर' में फिल्मी सफर की शुरुआत की और इस क्लासिक फिल्म में नौकरानी की भूमिका निभाई।
 

Alia Bhatt : आलिया भट्ट ने दी रिद्धिमा कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं, ननद-भाभी के बीच है बेहद लगाव


पहले भी मिल चुके हैं ये सम्मान
इस फिल्म में अपने अभिनय के बल पर शबाना आजमी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। यह फिल्म 1974 में आई थी। शबाना आजमी को अपने काम के लिए कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। शबाना को पांच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी मिल चुके हैं। वह पांच बार फिल्म फेयर अवार्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं। 1988 में उन्हें भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed