फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Mukesh Hit Songs Got National Film Awards and Filmfare Kayi Baar Yunhi Dekha Hai Sab Kuch Seekha Humne

Mukesh Hit Songs: 'कभी कभी मेरे दिल में' से लेकर 'दोस्त दोस्त न रहा' तक, मुकेश के इन गानों को मिले अवॉर्ड्स

Tue, 22 Jul 2025 08:39 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 22 Jul 2025 08:39 AM IST
सार

Mukesh Awarded Songs: मुकेश की जयंती के मौके पर हम आपको उनके उन गानों के बारे में बता रहे हैं जिनके लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स या फिल्मफेयर अवॉर्ड्स दिया गया।

विज्ञापन
Singer Mukesh Hit Songs Got National Film Awards and Filmfare Kayi Baar Yunhi Dekha Hai Sab Kuch Seekha Humne
मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपनी बेहतरीन आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाले मुकेश ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन गाने दिए। कई साल गुजर जाने के बावजूद आज भी उनके गाने लोगों के दिलों में जिंदा हैं। मुकेश ऐसे गायक थे जो अपने गानों के जरिए फिल्मों को हिट करा देते थे। उनकी मदद से ही मशहूर गायिका लता मंगेशकर का भी करियर बना था। उनकी जयंती के मौके पर आइए जानते हैं उनके उन गानों के बारे में जिसके लिए उन्हें अवॉर्ड दिया गया। 
विज्ञापन


कई बार यूं भी देखा है
मुकेश ने साल 1974 में रिलीज हुई फिल्म 'रजनीगंधा' के लिए 'कई बार यूं भी देखा है' गाना गाया। यह गाना लोगों को खूब पसंद आया। इस गाने के लिए उन्हें बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स से नवाजा गया। इस गाने के बोल योगेश ने लिखे थे। इसे सलिल चौधरी ने कंपोज किया था।
विज्ञापन

Singer Mukesh Hit Songs Got National Film Awards and Filmfare Kayi Baar Yunhi Dekha Hai Sab Kuch Seekha Humne
मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया
सब कुछ सीखा हमने
साल 1959 में रिलीज हुई फिल्म 'अनाड़ी' का गाना 'सब कुछ सीखा हमने' भी लोगों की जबान पर खूब चढ़ा। इस गाने के लिए मुकेश को बेस्ट प्लेबैक सिंगर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स दिया गया। इस गाने को मुकेश ने आवाज दी और इसके बोल शैलेंद्र ने लिखे थे। इस गाने को शंकर जयकिशन ने म्यूजिक दी थी। 

सबसे बड़ा नादान
साल 1970 में फिल्म 'पहचान' रिलीज हुई। इस फिल्म के गाने 'सबसे बड़ा नादान' के लिए मुकेश को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से नवाजा गया। इस गाने के बोल भी वर्मा मलिक ने लिखे थे। इसका म्यूजिक शंकर-जयकिशन ने दिया था। 
विज्ञापन

Singer Mukesh Hit Songs Got National Film Awards and Filmfare Kayi Baar Yunhi Dekha Hai Sab Kuch Seekha Humne
मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया
जय बोलो बेईमान की
फिल्म 'बेईमान' का गाना 'जय बोलो बेईमान की' आज भी बहुत मशहूर है। इस गाने के लिए मुकेश को 1972 में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिला था। गाने के बोल वर्मा मलिक ने लिखे थे। इसका म्यूजिक शंकर-जयकिशन ने दिया था। 

कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है
1976 में रिलीज हुई फिल्म 'कभी कभी' का गाना 'कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है' के लिए मुकेश को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स दिया गया। इस गाने में लता मंगेशकर ने मुकेश का साथ दिया था। इस गाने के बोल साहिर लुधियानवी ने लिखे थे। इसका म्यूजिक खय्याम ने दिया था। यह गाना राखी और शशि कपूर पर फिल्माया गया था।
विज्ञापन

मुकेश के इन गानों को मिला था फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए नामांकन
  •  होठों पर सच्चाई रहती है- 1962
  • दोस्त दोस्त ना रहा- 1965
  • सावन का महीना- 1968
  • बस यही अपराध- 1971
  • जाने कहां गए वो दिन- 1972
  • कहीं दूर जब दिन ढल जाए- 1972
  • इक प्यार का नगमा है- 1973
  • मैं ना भूलूंगा- 1975
  • इक दिन बिक जाएगा- 1977
  • मैं पल दो पल का शायर हूं- 1977
  • सुहानी चांदनी रातें- 1978
  • चंचल शीतल निरमल कोमल- 1978
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed