मानुषी छिल्लर के साथ हुईं हिमेश रेशमिया की आंखें चार! दोनों करेंगे रोमांस; सिंगर ने किया नए गाने का एलान
Himesh Reshammiya New Song: सिंगर-कंपोजर हिमेश रेशमिया ने अपने नए गाने का एलान किया है। वे मानुषी छिल्लर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। जानिए बाकी डिटेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमेश रेशमिया ने अपने फैंस को तोहफा दिया है। आज सोमवार को सिंगर-कंपोजर ने अपने नए गाने का एलान किया है, जिसका टाइटल 'शराब' है। इस गाने में वे मानुषी छिल्लर के साथ दिखाई देंगे। सिंगर ने पोस्टर के साथ गाने का एलान किया है, जिसमें वे और मानुषी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
कल रिलीज होगा टीजर
हिमेश रेशमिया ने आज सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया और अपने नए गाने को लेकर डिटेल दी हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे और मानुषी रोमांस करते दिख रहे हैं। मानुषी काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'जय माता दी, लेट्स रॉक। एक प्ले काफी नहीं होता'। उन्होंने बताया कि कल मंगलवार को गाने का टीजर सामने आएगा।
विज्ञापन विज्ञापन
हिमेश रेशमिया ने गाया है गाना
हिमेश रेशमिया की सिंगिंग के फैंस के बीच अलग ही क्रेज है। अब वे अपने नए गाने 'शराब' से फैंस को दीवाना बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसका म्यूजिक वीडियो पीयूष-शाजिया ने कोरियोग्राफ किया है। गाने को हिमेश ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका म्यूजिक रजत नागपाल ने कंपोज किया है और इसके बोल राणा सोतल ने लिखे हैं।
Ek Din: 'राजा शिवाजी' के आगे नहीं टिक पा रही 'एक दिन', सोमवार को लाखों में सिमटी आमिर के बेटे की फिल्म की कमाई
पैन इंडिया म्यूजिक टूर को लेकर चर्चा में हिमेश
म्यूजिक प्रोड्यूसर अंशुल गर्ग के सपोर्ट से यह गाना जल्द ही रिलीज होगा। इस बीच, हिमेश रेशमिया पिछले कुछ महीनों से अपने पैन-इंडिया म्यूजिक टूर में व्यस्त रहे हैं और कई शहरों में परफॉर्म कर रहे हैं। 'तंदूरी नाइट्स' और 'हुक्का बार' जैसे लोगों के पसंदीदा गानों से लेकर 'लॉन्ग ड्राइव' और 'झलक दिखला जा' जैसे हिट गानों तक, उन्हें स्टेज पर अपने चार्टबस्टर्स गाते हुए देखा गया है। इससे कॉन्सर्ट में आने वालों के लिए एक जबर्दस्त और यादगार अनुभव बन गया है।