फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer amaal malik reveals in bigg boss 19 that shraddha kapoor was his school time crush

Bigg Boss 19: बॉलीवुड की इस दिग्गज एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे अमाल मलिक, बिग बॉस शो में सुनाया ये किस्सा

Thu, 28 Aug 2025 08:20 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 28 Aug 2025 08:20 AM IST
सार

Amaal Malik School Crush: इन दिनों रियलिटी शो बिग बॉस 19 सभी को आकर्षित कर रहा है, जिसमें सिंगर अमाल मलिक प्रतियोगी के रूप में शामिल हैं। उन्होंने शो में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक खुलासा किया।

विज्ञापन
Singer amaal malik reveals in bigg boss 19 that shraddha kapoor was his school time crush
अमाल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बिग बॉस का 19वां सीजन शुरुआत से ही फैंस को अपनी ओर खींचने का काम कर रहा है। शो में जहां एक और कंटेस्टेंट के बीच में नोंक-झोंक देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी ओर कुछ प्रतियोगी अपनी पर्सनल लाइफ के किस्से सुना रहे हैं। अब हाल ही के एपिसोड में गायक अमाल मलिक ने बिग बॉस के घर में अपने एक पुराने किस्से को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि स्कूल टाइम में वो एक एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे। जो उन्हीं के स्कूल में पढ़ती थी। जानिए कौन है वो।

विज्ञापन

किसपर फिदा हुए अमाल मलिक?
आपको बताते चलें कि वो एक्ट्रेस कोई और नहीं श्रद्धा कपूर थीं, जो सिंगर अमाल मलिक के स्कूल में ही पढ़ती थीं और उनकी सीनियर थीं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस अपनी सादगी और दयालु स्वभाव से उन्हें बहुत आकर्षित करती थी। गायक ने अभिनेत्री के बारे में कहा, ‘स्कूल में भी वो डेंचर पहनकर आती थीं, मेरी सीनियर थीं और मेरी स्कूल की क्रश थीं। वो इंसान भी बहुत स्वीटहार्ट थीं।’ अमाल मलिक ने आगे बताते हुए बोले, ‘पूरे इंटरनेट पर सबसे असली फॉलोइंग उस लड़की की है, बिना कुछ किए।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Box Office: बप्पा के आगमन का ‘कुली’ को मिला फायदा, ‘वॉर 2’ की घटी कमाई; ‘महावतार नरसिम्हा’ ने फिर चौंकाया

विज्ञापन
विज्ञापन


बिग बॉस 19 शो के बारे में
सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। प्रतियोगियों की बात करें, तो इनमें अश्नूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, कुनिका सुदानंद, अमाल मलिक और मृदुल तिवारी जैसे नाम शामिल हैं। बिग बॉस का यह शो रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग कर रहा है और रात 10.30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed