फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Actor Diljit Dosanjh Memorable Meeting With PM Modi Sing Song For Him

Diljit-Modi Viral Video: दिलजीत ने गाया गाना तो पीएम मोदी ने दी ताल, क्या आपने देखा यह खूबसूरत वीडियो?

Thu, 02 Jan 2025 12:52 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 02 Jan 2025 12:52 AM IST
सार

सिंगर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस मुलाकात का एक वीडियो दिलजीत ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में दिलजीत ने जब गाना गाया तब पीएम मोदी स्टूल से तबले की थाप देते नजर आए। 

विज्ञापन
Singer Actor Diljit Dosanjh Memorable Meeting With PM Modi Sing Song For Him
सिंगर दिलजीत से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

पिछले कुछ महीनों से सिंगर दिलजीत दोसांझ देश भर में अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट कर रहे थे। उन्होंने देश के अलग-अलग राज्यों में अपना म्यूजिक टूर किया, इस म्यूजिक टूर का नाम दिल लुमिनाटी था। सच में दिलजीत ने देश भर में संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया था। उनके संगीत और दिल जीतने की कला को प्रधानमंत्री मोदी ने भी सराहा है। हाल ही में सिंगर दिलजीत दोसांझ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात का वीडियो दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर किया। इस मुलाकात में क्या-क्या खास हुआ, जानिए।

विज्ञापन

Singer Actor Diljit Dosanjh Memorable Meeting With PM Modi Sing Song For Him
दिलजीत दोसांझ प्रधानमंत्री मोदी को गुलदस्ता देते हुए - फोटो : एक्स (ट्वीटर)

पीएम ने कहा दिल जीतने वाला शख्स 
प्रधानमंत्री मोदी वीडियो में दिलजीत को कह रहे हैं कि हिंदुस्तान के गांव का एक लड़का जब दुनिया में नाम रोशन करता है तो अच्छा लगता है। पीएम मोदी आगे यह भी कहते हैं कि आपका नाम दिलजीत है और आप सब का दिल जीतते जा रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Singer Actor Diljit Dosanjh Memorable Meeting With PM Modi Sing Song For Him
दिलजीत की पीठ थपथपाते हुए पीएम मोदी - फोटो : PTI

भारत की महानता पर बात हुई 
प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के दौरान सिंगर दिलजीत ने कहा कि वह बचपन में सुनते थे कि भारत देश महान है। लेकिन जब उन्होंने अपने देश को देखा और समझा तो पता चला कि सच में हमारा देश महान है। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा देश और संस्कृति बहुत ही जीवंत हैं।

Diljit Dosanjh: प्रधानमंत्री मोदी से मिले दिलजीत दोसांझ, पीएम ने थपथपाई पीठ, सिंगर बोले यादगार पल 

विज्ञापन

योग के महत्व पर बातचीत 
प्रधानमंत्री मोदी और दिलजीत की मुलाकात वाले इस वीडियो वे योग पर भी चर्चा करते दिखे। दिलजीत ने बताया कि योग में बहुत शक्ति होती है, इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी सहमति जताई।

दिलजीत ने गाया गाना-पीएम ने ताल दी 
मुलाकात के इस वीडियो में दिलजीत एक भक्तिमय गीत गाते दिखे, जिस पर पीएम मोदी ने पास रखे टेबल पर तबले जैसी थाम, ताल देना शुरू कर दिया। सिंगर दिलजीत यह देखकर काफी खुश हुए। मुलाकात के आखिर में पीएम ने सिंगर की पीठ थपथपाई और उनकी प्रतिभा की तारीफ की। 
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed