फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jannat Zubair Shares Cryptic post on social media amid her breakup rumors with faisal shaikh Know Details

Jannat Zubair: पहले इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, फिर क्रिप्टिक पोस्ट, क्या वाकई जुदा हुईं जन्नत-फैसल की राहें?

Wed, 12 Mar 2025 05:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Mar 2025 05:32 PM IST
सार

Jannat Zubair-Faisal Shaikh Breakup Rumors: जन्नत जुबैर और फैसल शेख अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं।

विज्ञापन
Jannat Zubair Shares Cryptic post on social media amid her breakup rumors with faisal shaikh Know Details
फैसल शेख-जन्नत जुबैर - फोटो : इंस्टाग्राम-@jannatzubair29

विस्तार

अभिनेत्री जन्नत जुबैर और उनके कथित बॉयफ्रेंड फैसल शेख के रिलेशनशिप में दरार आने की खबरें हैं। हाल ही में खबर आई कि जन्नत ने फैसल को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद हाल ही में जन्नत ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया है, जिसके बाद दोनों के कथित ब्रेकअप की खबरों को और हवा मिली है।

विज्ञापन

जन्नत ने लिखा- 'जो है उसे स्वीकार करो'
अभिनेत्री और सोशल मीडिया सेंसेशन जन्नत जुबैर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें व्हाइट कलर की शॉल ओढ़े दिख रही हैं। इसका कैप्शन काफी क्रिप्टिक है। उन्होंने लिखा है, 'जीवन में जो भी है, उसे स्वीकार करो और जो कुछ बीत गया उसे जाने दो। जीवन में जो होने वाला है, उसमें यकीन करो'।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Instant Bollywood (@instantbollywood) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी तक की खबरें आई थीं सामने
जन्नत और फैसल ने हमेशा यही कहा है कि दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के अफेयर के दावे होते रहे हैं। यहां तक कि दोनों के शादी करने की खबरें तक सामने आईं और अब अचानक ब्रेकअप की अफवाहों ने इनके फैंस को हैरानी में डाल दिया है। जन्नत 68 लोगों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं। इनमें फैसल का हैंडल शामिल नहीं है। हालांकि, फैसल जन्नत को फॉलो कर रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने पूछा- 'ऐसा क्यों किया?'
जन्नत जुबैर टीवी की चर्चित अभिनेत्री हैं। महज 23 साल की उम्र में वे टेलीविजन पर सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन चुकी हैं। जन्नत एक-एक एपिसोड के लिए लाखों रुपये फीस वसूलती हैं। जन्नत के हालिया क्रिप्टिक पोस्ट पर यूजर्स ने सवालों की झड़ी लगा दी है। लोग पूछ रहे हैं, 'फैजू को अनफॉलो क्यों किया?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जन्नत ये सही नहीं किया'। एक यूजर ने लिखा, 'कभी नहीं सोचा था कि आपकी जिंदगी में ये दिन भी आएगा'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed