फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Star Plus Channel brings new program name Holi Mahasangam see the promo

Holi Mahasangam: इस होली पर 'होली महासंगम' में डूबिए, इस चैनल पर देखिए नया शो

Wed, 12 Mar 2025 05:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 12 Mar 2025 05:49 PM IST
सार

Holi Mahasangam: होले के मौके पर कलर्स पर एक बेहतरीन कार्यक्रम आने वाला है। इसका प्रोमो आ चुका है। इसमें कई गेम होंगे। देखें प्रोमो।

विज्ञापन
Star Plus Channel brings new program name Holi Mahasangam see the promo
'होली महासंगम' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

स्टार प्लस अक्सर लोगों को एंटरटेन करने के लिए बेहतरीन कार्यक्रम लेकर आता है। चैनल को दर्शक भी खूब पसंद करते हैं। चैनल हर साल शानदार होली समारोह की मेजबानी करने के लिए जाना जाता है। इसी तरह से इस साल भी चैनल पर अलग तरह से होली मनाई जाएगी। स्टार प्लस इस होली पर 'होली महासंगम' प्रोग्राम पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये खास आयोजन होली को मनाने के लिए आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by StarPlus (@starplus)


क्या होगा 'होली महासंगम'?
'होली महासंगम' प्रोग्राम में कई तरह के खेल होंगे। इसे स्टार प्लस पर गौरव खन्ना होस्ट कर रहे हैं। खूब मस्ती, डांस के साथ यह 'होली महासंगम' दर्शकों के लिए बहुत रोमांचकारी होने वाला है। स्टार प्लस की पूरी टीम और मंच के प्रमुख चेहरे होली के दौरान एक साथ आएंगे। प्रोग्राम में दो टीमें रहेंगी, एक 'इस इश्क का रब्ब रखा' और दूसरी 'गुम है किसी के प्यार'। ये दोनों आपस में भिड़ेंगी।
यह खबर भी पढ़ें: Nora Fatehi: महल में टहलते हुए नोरा फतेही ने दिखाईं अदाएं; यूजर बोले परी लग रही हो
 

दर्शकों को उत्साहित करने वाला है प्रोमो
इस शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि मेघला और तेजस्विनी हैं। दोनों ने अपने चेहरे को कवर किया है और दोनों ने हाथों में बॉक्सिंग ग्लव्स पहने हैं। सचिन को पुश अप करते हुए देख जा सकता है। अंजलि तलवार चला रही हैं। सैली सचिन के साथ बात कर रही हैं। ये सब दर्शकों को शो देखने के लिए और उत्साहित कर रहा है कि आखिर 'होली महासंगम' में क्या होने वाला है?
यह खबर भी पढ़ें: Aishwarya Rai: इसलिए सबसे ज्यादा खूबसूरत औरतों में शामिल हैं ऐश्वर्या, विश्लेषण से पता चला राज

एक ही छत के नीचे दिखेंगे कई सितारे
दर्शक स्टार प्लस के पूरे परिवार को एक ही छत के नीचे देख सकेंगे। सभी लोग दर्शक को अपने प्रोग्रामों से एंटरटेन करेंगे। 'होली महासंगम' में एक ट्विस्ट भी है! प्रतिभागी कार्यक्रम में हिस्सा के लिए तैयार हैं। 'होली महासंगम' कार्यक्रम शुक्रवार से शाम 7 बजे स्टार प्लस पर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed