फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shabana Azmi talks about Farhan and Zoya says today they feel more comfortable with me than with their father

Shabana Azmi: शबाना आजमी के लिए जोया और फरहान दोस्त जैसे हैं, बोलीं- वे जावेद से ज्यादा मुझे मानते हैं

Wed, 03 Jul 2024 04:41 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 03 Jul 2024 04:41 PM IST
सार


शबाना आजमी से शादी करने से पहले जावेद अख्तर ने हनी ईरानी के संग शादी रचाई थी। हनी और जावेद फरहान अख्तर और जोया अख्तर के माता-पिता हैं। हाल ही में शबाना आजमी ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं हनी ईरानी की काफी इज्जत करती हूं। वे एक सुलझी हुई महिला हैं'।

विज्ञापन
Shabana Azmi talks about Farhan and Zoya says today they feel more comfortable with me than with their father
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक क्लासिक फिल्में देने वाली शबाना जावेद अख्तर की पत्नी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वे अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बातें करती नजर आईं। साथ ही साथ उन्होंने जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी की तारीफ करती दिखीं। 
विज्ञापन



हनी एक सुलझी महिला हैं 
शबाना आजमी से शादी करने से पहले जावेद अख्तर ने हनी ईरानी के संग शादी रचाई थी। हनी और जावेद फरहान अख्तर और जोया अख्तर के माता-पिता हैं। हाल ही में शबाना आजमी ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं हनी ईरानी की काफी इज्जत करती हूं। वे एक सुलझी हुई महिला हैं। जब मैं शादी करके आई थी तब फरहान और जोया छोटे-छोटे थे, लेकिन उन्होंने कभी भी दोनों को हमारे खिलाफ कुछ भी नहीं कहा। बच्चे हमारे पास आते थे और हम साथ में एक परिवार की तरह रहते थे'। 
विज्ञापन


Motivational Movies: जोश और जुनून से भरी हैं ये फिल्में, देंगी मोटिवेशन का फुल डोज
विज्ञापन
विज्ञापन


शबाना के दोस्त हैं जोया और फरहान 
शबाना आजमी अपनी बातें जारी रखते हुए कहती हैं, 'बचपन से ही फरहान और जोया ने मेरे साथ काफी समय बिताया है। वे अक्सर मेरे साथ रहने आते थे। धीरे-धीरे दोनों मेरे दोस्त बन गए। मैं आज इस बात को दावे के साथ कह सकती हूं फरहान और जोया अपने पिता से ज्यादा सहज मेरे साथ होते हैं और मुझे इस बात की काफी खुशी है। इस रिश्ते के लिए मैं हनी की शुक्रगुजार हूं। वे चाहती तो बच्चे मुझसे दूर हो जाते, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया'। 

लंदन में क्रिकेट जगत के दिग्गजों से मिले अजय देवगन, देखें तस्वीरें

हनी दोस्त जैसी हैं 
शबाना आजमी अपनी शादी की शुरूआती दिनों को याद करते हुए कहती हैं, 'जब मैं शादी करके आई थी तब कुछ दिनों के लिए हनी के मन में थोड़ी कड़वाहट जरूर थी, लेकिन तब मैंने कुछ भी नहीं बोला। धीरे-धीरे हमारे बीच दोस्ती का रिश्ता पनपने लगा। आज भी अगर हनी को किसी भी चीज की जरूरत होगी और अगर वे आधी रात को भी कॉल करेंगी तो जावेद उनकी मदद के लिए एक पल भी नहीं सोचेंगे। हम तीनों एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं और हमारे रिश्ते की सबसे सुंदर बात यही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed