Sidharth-Kiara: बेटी के जन्म के बाद सिद्धार्थ और कियारा ने पैप्स को बांटी मिठाई, कार्ड शेयर करके की खास अपील
Sidharth Malhotra-Kiara Advani Appeals To Papps: हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर पर एक बच्ची ने जन्म लिया और दोनों पैरेंट्स बने हैं। अब उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए पैप्स से एक प्यारी सी अपील की है। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हाल में माता-पिता बने हैं। अभिनेत्री ने एक बच्ची को जन्म दिया है। अब जोड़े ने पैपराजी से इस खुशखबरी को साझा करते हुए एक प्यारी सी अपील की है, जिस संदेश का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। चलिए जानते हैं आखिर क्या है वो संदेश।
पैप्स से प्राइवेसी का ध्यान रखने की अपील
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने पैपराजी से पैरेंट्स बनने की खुशी साझा करते हुए उन्हें मिठाइयां बांटी हैं। इस जोड़े ने मिठाई के डिब्बों पर एक प्यारा सा संदेश भी लिखा है, जिसमें उन्होंने पैप्स से प्राइवेसी का ध्यान रखने की बात कही। संदेश में लिखा है, ‘कृपया फोटो न खींचे, केवल आशीर्वाद दें।’ इसके जरिए जोड़े ने स्पष्ट किया कि इस जश्न के दौरान उनके परिवार के लिए प्राइवेसी मायने रखती है। इस संदेश का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
View this post on Instagram
नेटिजंस ने भी प्राइवेसी की बात कही
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही नेटिजंस की भी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा कि बहुत प्यारा संदेश है ये। दूसरे यूजर ने लिखा कि उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें। वहीं एक और यूजर ने बोला कि सही है। इसके अलावा अन्य यूजर्स ने एक्टर्स के प्रति अपना प्यार और सम्मान प्रकट किया है।
यह खबर भी पढ़ें: Ananya Panday: अनन्या ने भाई अहान के साथ शेयर कीं बचपन की खास तस्वीरें, 'सैयारा' की रिलीज से पहले लिखा नोट
शादी के दो साल बाद बने पैरेंट्स
आपको बताते चलें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस में शाही अंदाज में शादी की थी। शादी के दो साल बाद एक्ट्रेस ने एक बच्ची को जन्म दिया और दोनों पैरेंट्स बनें। इसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे। कपल की लव स्टोरी फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर शुरू हुई थी।