फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ananya panday share Ahaan Panday childhood photos before releasing his debut film Saiyaara

Ananya Panday: अनन्या ने भाई अहान के साथ शेयर कीं बचपन की खास तस्वीरें, 'सैयारा' की रिलीज से पहले लिखा नोट

Thu, 17 Jul 2025 08:00 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 17 Jul 2025 08:00 PM IST
सार

Ahaan Panday Childhood Photos: अनन्या पांडे ने आज सोशल मीडिया पर अपने कजिन भाई अहान पांडे और अपनी कुछ यादें ताजा करते हुए बचपन की खास तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही फिल्म सैयारा की रिलीज से पहले एक भावुक नोट भी लिखा है। 
 

विज्ञापन
ananya panday share Ahaan Panday childhood photos before releasing his debut film Saiyaara
अनन्या पांडे और अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने कजिन भाई अहान पांडे की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया। अनन्या ने दोनों के बचपन की कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा।
विज्ञापन

 

ananya panday share Ahaan Panday childhood photos before releasing his debut film Saiyaara
अनन्या पांडे और अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अनन्या का पोस्ट
अनन्या ने अहान और अपनी बचपन की कई तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'मैं पहले दिन से ही अपने भाई के प्रति जुनूनी रही हूं और मैं दुनिया को भी ऐसा ही महसूस करने का इंतजार नहीं कर सकती  Saiyaara कल सिनेमाघरों में @ahaanpandayy यकीन नहीं हो रहा मेरे नन्हे-मुन्ने की पहली फिल्म रिलीज होने वाली है। फिल्मों में आपका स्वागत है आहानी। सबसे प्यारा लड़का।'

View this post on Instagram

A post shared by Ananya 🌙 (@ananyapanday)


विज्ञापन
विज्ञापन

ananya panday share Ahaan Panday childhood photos before releasing his debut film Saiyaara
अनन्या पांडे और अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
कौन हैं अहान पांडे
चिक्की पांडे भारतीय अभिनेता चंकी पांडे के भाई हैं। चिक्की पांडे, चंकी पांडे से बड़े हैं। चिक्की का विवाह डिनी पांडे से हुआ। इनके दो बच्चे हैं। बेटी का नाम अलन्ना पांडे और बेटे का नाम अहान पांडे है।
विज्ञापन

ananya panday share Ahaan Panday childhood photos before releasing his debut film Saiyaara
अनन्या पांडे और अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
फिल्म सैयारा
अहान पांडे निर्देशक मोहित सूरी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म सैयारा कल यानी 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के गाने और ट्रेलर पहले ही दर्शकों को बेहद पसंद आ चुके हैं। वहीं अब फैंस सैयारा की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अहान पांडे के साथ अनीत पड्डा नजर आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed