Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टन विक्रम बत्रा को दी श्रद्धांजलि, बोले-'वही थे असली शेरशाह'
आज यानी 9 सितंबर को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने परमवीर चक्र से सम्मानित विक्रम बत्रा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है।
विस्तार
अपनी फिल्म 'शेरशाहट से फैंस के दिलों में जगह बना चुके सिद्धार्थ मल्होत्रा ने असली शेरशाह यानी कैप्टन विक्रम बत्रा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। सिद्धार्थ ने साल 2021 में आई फिल्म 'शेरशाह' में विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था। पोस्ट साझा कर सिद्धार्थ ने लिखा है कि असली शेरशाह वही थे।
Richest Pakistani Artist: ये है पाकिस्तान के अमीर कलाकार, लिस्ट में माहिरा खान का नाम भी हैं शामिल
सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट
आज यानी 9 सितंबर को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने परमवीर चक्र से सम्मानित विक्रम बत्रा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। इस पोस्ट के साथ सिद्धार्थ ने एक फोटो भी शेयर की है। इस फोटो में सिद्धार्थ कैप्टन विक्रम बत्रा के सामने हाथ जोड़कर खड़े नजर आ रहे हैं। श्रद्धांजलि देते हुए एक्टर ने लिखा,' कैप्टन विक्रम बत्रा (पीवीसी) यानी असली शेरशाह को उनकी 50वीं जयंती पर याद करते हुए। मैं आभारी हूं कि मुझे स्क्रीन पर उनका किरदार निभाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनकी बहादुरी और जज्बा हम सभी को प्रेरित करता रहेगा'।
कारगिल युद्ध में देश के लिए दिया बलिदान
आपको बता दें कि विक्रम बत्रा एक इंडियन आर्मी ऑफिसर रहे हैं। वे कारगिल युद्ध (1999) में लड़ते हुए शहीद हो गए थे। कैप्टन विक्रम बत्रा को सर्वोच्च भारतीय सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। उनके जज्बे और शहादत को याद करते हुए फिल्म 'शेरशाह' में उनके जीवन को बड़े ही मार्मिक ढंग से दर्शाया गया है। फिल्म 'शेरशाह' के जरिए सिद्धार्थ को फैंस का ढेर सारा प्यार मिला था। इस फिल्म में भारतीय सैनिकों और कैप्टन के जीवन की बारीकियों के साथ-साथ यह भी दिखाया गया कि कारगिल युद्ध में उन्होंने किस वीरता से दुश्मनों से लोहा लिया।
Ayushmann Khurrana: 'लॉलीपॉप लागेलू' गाकर छा गए आयुष्मान खुराना, सुर्खियां बटोर रहा वीडियो
कियारा के साथ जमी थी जोड़ी
विष्णुवर्धन द्वारा निर्देशित फिल्म 'शेरशाह' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कियारा आडवाणी नजर आई थीं। इसी फिल्म से दोनों के बीच करीबियां बढीं और इस जोड़ी ने शादी रचाई। मालूम हो कि सिद्धार्थ और कियारा बीते वर्ष फरवरी में शादी के बंधन में बंधे। फिल्मों की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा को आखिरी बार एक्शन फिल्म 'योद्धा' में देखा गया था। इसके साथ ही फिल्म 'रेस 4' में सैफ अली खान के साथ लीड रोल में कास्ट किए जाने की खबरें भी आ रही हैं। वहीं, सिद्धार्थ इन दिनों लव स्टोरी और एक्शन फिल्मों की स्क्रिप्ट को लेकर काम कर रहे हैं।
Disha Parmar: पति राहुल वैद्य के बाद अब डेंगू की चपेट में आईं दिशा परमार, पोस्ट साझा कर कहा- हमेशा साथ रहेंगे
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.