फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Disha Parmar diagnosed with Dengue after Rahul Vaidya shares post and says Together Forever

Disha Parmar: पति राहुल वैद्य के बाद अब डेंगू की चपेट में आईं दिशा परमार, पोस्ट साझा कर कहा- हमेशा साथ रहेंगे

Mon, 09 Sep 2024 03:58 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 09 Sep 2024 03:58 PM IST
सार

राहुल ने पत्नी के डेंगू होने के बारे में पोस्ट करते हुए लिखा, ''क्या यह काफी नहीं था कि मुझे डेंगू हो गया और दिशा को भी हो गया।'' इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे रीपोस्ट करते हुए दिशा ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया, ''हमेशा साथ।''

विज्ञापन
Disha Parmar diagnosed with Dengue after Rahul Vaidya shares post and says Together Forever
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : इंस्टाग्राम @rahulvaidyarkv

विस्तार

राहुल वैद्य पिछले कुछ दिनों से डेंगू से पीड़ित थे। 'लाफ्टर शेफ' फेम सिंगर ने अब अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुलासा किया कि उनके बाद उनकी पत्नी दिशा परमार को भी डेंगू हो गया है। राहुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि उनके बाद उनकी पत्नी दिशा को भी डेंगू हो गया है। यही नहीं, दिशा ने भी अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है। 
विज्ञापन




राहुल के पत्नि दिशा को भी हुआ डेंगू
राहुल ने पत्नी के डेंगू होने के बारे में पोस्ट करते हुए लिखा, ''क्या यह काफी नहीं था कि मुझे डेंगू हो गया और दिशा को भी हो गया।'' इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे रीपोस्ट करते हुए दिशा ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया, ''हमेशा साथ।'' इससे पहले दिशा ने अपनी स्टोरी पर अपनी एक सेल्फी भी पोस्ट की थी और लिखा था 'बीमार क्लब में आपका स्वागत है।' फैंस राहुल और दिशा के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वाह बीमारी में भी आप दोनों साथ हैं। 'दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप दोनों जल्द ही हेल्दी हो जाए।' एक और यूजर ने लिखा, 'पति-पत्नी हर समय साथ-साथ हैं।'
विज्ञापन





लाफ्टर शेफ का हिस्सा हैं राहुल
वर्कफ्रंट की बात करें तो राहुल इस समय कलर्स टीवी के 'लाफ्टर शेफ' का हिस्सा हैं। यह शो एक 'कुकिंग रिएलिटी शो' है, जहां मनोरंजन की दुनिया के लोकप्रिय चेहरों को जोड़े में एक डिश सौंपी जाती है। इस डिश को उन्हें एक साथ पकाना होता है। शो टीआरपी के लेवल पर कमाल कर रहा है। हाल ही ,में जब शो के ऑफ एयर होने की कई रिपोर्ट्स इंटरनेट पर आने लगीं तो इसे जनवरी 2025 तक एक्सटेंशन भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवी से ब्रेक पर हैं दिशा
दूसरी ओर, दिशा अपनी बेटी के जन्म के बाद से टेलीविजन से ब्रेक पर हैं। अभिनेत्री को आखिरी बार सोनी टीवी के 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' में नकुल मेहता के साथ देखा गया था। 






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed