फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rani Mukerji Replaced Aishwarya Rai in Chalte Chalte aishwarya shot for a day

Aishwarya Rai: शाहरुख की इस फिल्म के लिए रानी नहीं ऐश्वर्या थीं पहली पसंद, निर्देशक अजीज मिर्जा ने किया खुलासा

Sat, 26 Apr 2025 08:34 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 26 Apr 2025 08:34 PM IST
सार

Aishwarya Rai Shah Rukh Khan: निर्देशक अजीज मिर्जा ने बताया है कि एक फिल्म में ऐश्वर्या राय की जगह पर रानी मुखर्जी को ले लिया गया। हालांकि ऐश्वर्या ने इस फिल्म में एक दिन शूटिंग भी की थी।

विज्ञापन
Rani Mukerji Replaced Aishwarya Rai in Chalte Chalte aishwarya shot for a day
रानी मुखर्जी, ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की एक फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही थी। फिल्म में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के अभिनय की दर्शकों ने खूब तारीफ की थी। लेकिन क्या आपको पता है कि रानी मुखर्जी इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं। इस फिल्म के लिए पहली पसंद ऐश्वर्या राय थीं। फिल्म में ऐश्वर्या ने एक दिन शूटिंग भी की थी। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन

एक दिन शूटिंग के बाद नहीं आईं ऐश्वर्या
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह फिल्म 'चलते चलते' है। रेडियो नशा से बात करते हुए निर्देशक अजीज मिर्जा ने बताया कि फिल्म में ऐश्वर्या राय ने एक दिन की शूटिंग की थी। इसके बाद वह नहीं आईं। फिल्म रानी मुखर्जी के साथ शूटिंग हुई। मिर्जा ने कहा 'हमने सिर्फ एक गाना किया था, जो हमने शुरू किया था... वो गाना 'डगरिया चलो' था। वो सिर्फ एक दिन के लिए शुरू हुआ फिर शूटिंग रुक गई। फिर रानी आ गईं।' रानी मुखर्जी ने फिल्म में अच्छा अभिनय किया।
Kesari Veer: जारी हुआ 'केसरी वीर' का नया मोशन पोस्टर, योद्धा के रूप में नजर आए सूरज पंचोली

विज्ञापन
विज्ञापन

Rani Mukerji Replaced Aishwarya Rai in Chalte Chalte aishwarya shot for a day
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb

ऐश्वर्या को नहीं पता कि उन्हें क्यों हटाया गया।
अजीज मिर्जा ने यह नहीं बताया कि किस वजह से ऐश्वर्या राय की जगह फिल्म में रानी मुखर्जी को लिया गया था। कई रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि ऐश्वर्या राय निजी वजहों या फिर सलमान खान के साथ रिश्ते को लेकर इस फिल्म में शूटिंग के लिए नहीं आईं थीं।
इस बारे में ऐश्वर्या ने सिमी ग्रेवाल से बातचीत में बताया कि उन्हें नहीं मालूम कि उन्हें एक के बाद एक कई फिल्मों से क्यों निकाला गया।
Deepika Ranbir: रणबीर के साथ रिश्ते पर बोलीं दीपिका, ब्रेकअप के बाद इस तरह खुद को संभाला

विज्ञापन

ऐश्वर्या राय और शाहरुख ने साथ में किया काम
इसके बाद ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' में अदाकारी की। दोनों को एक साथ करन जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' 2016 में देखा गया। 
ऐश्वर्या के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार मणि रत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed