फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dilip Kumar Punch Sunny Deol with love Dharmendra share old photo that goes viral

Dharmendra: जब दिलीप कुमार ने सनी देओल को प्यार से मारा था मुक्का, धर्मेंद्र ने शेयर की पुरानी तस्वीर

Sat, 26 Apr 2025 09:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 26 Apr 2025 09:22 PM IST
सार

Dharmendra Remember Dilip Kumar: धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है और उन्हें याद किया है। तस्वीर में उनके बेटे सनी देओल भी हैं। इस पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Dilip Kumar Punch Sunny Deol with love Dharmendra share old photo that goes viral
सनी देओल, दिलीप कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @aapkadharam

विस्तार

मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र अकसर अपनी यादों के कई किस्से सोशल मीडिया पर लोगों के साथ साझा करते हैं। शनिवार को उन्होंने एक पूरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जो बहुत खास है। इस तस्वीर में उनका बेटा सनी देओल और दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार हैं। काली-सफेद तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि दिलीप कुमार सनी देओल पर प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें प्यार से गाल पर मुक्का मार रहे हैं।

विज्ञापन

धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार को किया याद
इस तस्वीर के कैप्शन में धर्मेंद्र ने लिखा 'दिलीप साहब का प्यार भरा दुआएं देते हुए हाथ सनी को बेताब के मुहूर्त पर ही नसीब हो गया था।'
दिलीप कुमार के साथ सनी देओल की इस पुरानी तस्वीर ने कई फैंस के दिल को छू लिया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस तस्वीर पर लाइक किया और इस पर कमेंट किया।
Aishwarya Rai: शाहरुख की इस फिल्म के लिए रानी नहीं ऐश्वर्या थीं पहली पसंद, निर्देशक अजीज मिर्जा ने किया खुलासा
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)


विज्ञापन
विज्ञापन

कई यूजर ने किए कमेंट
एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'बहुत ही शानदार लम्हा कैमरे में कैद हुआ। दिलीप कुमार जिंदादिली से सनी देओल से मुखातिब हुए।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'दिलीप साहब का आशीर्वाद आप और आपके परिवार पर सदा रहा। आपको प्यार।' एक यूजर ने लिखा 'और फिर 'बेताब' को लोगों का प्यार मिला।'
Kesari Veer: जारी हुआ 'केसरी वीर' का नया मोशन पोस्टर, योद्धा के रूप में नजर आए सूरज पंचोली

विज्ञापन

दिलीप कुमार के बारे में खास
आपको बता दें कि दिलीप कुमार का करियर पांच दशकों तक रहा। उन्होंने तकरीबन 60 फिल्मों में लीड रोल निभाया। वह न सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए याद किए जाएंगे बल्कि वह शालीनता और गरिमा के लिए भी याद किए जाएंगे। उन्होंने शालीनता और गरिमा के साथ खुद को स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर दोनों जगह दर्शाया। दिलीप कुमार ने भारतीय सिनेमा को बड़ा योगदान दिया। उन्होंने 98 साल की उम्र में 7 जुलाई 2021 को आखिरी सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed