{"_id":"663c94d57222ef9d29001a61","slug":"shruti-sharma-talks-about-her-intimate-scenes-with-rajat-kaul-in-heeramandi-says-i-it-was-so-harsh-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shruti Sharma: 'हीरामंडी' में इंटीमेट सीन पर छलका श्रुति का दर्द, बोलीं- बिल्कुल आसान नहीं रहा, रैशेज हो गए","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shruti Sharma: 'हीरामंडी' में इंटीमेट सीन पर छलका श्रुति का दर्द, बोलीं- बिल्कुल आसान नहीं रहा, रैशेज हो गए
Thu, 09 May 2024 02:54 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 09 May 2024 02:54 PM IST
सार
नेटफ्लिक्स की सीरीज 'हीरामंडी' में श्रुति शर्मा भी नजर आई हैं। उन्होंने इसमें सायमा की भूमिका अदा की है। इस सीरीज में सायमा और इकबाल (रजत कौल) के बीच रोमांटिक सीन है, जिस पर श्रुति ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
Shruti Sharma
- फोटो : इंस्टाग्राम-@shrutiisharmaa
विस्तार
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में श्रुति शर्मा ने अहम भूमिका अदा की है। सीरीज में रजत कौल के साथ उनके इंटीमेट सीन भी हैं। श्रुति ने हाल ही में अपने इन दृश्यों को लेकर कई खुलासे किए। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि रजत कौल के साथ उनके इंटीमेट सीन की शूटिंग दिनभर चली। शूटिंग के बाद उनके शरीर पर रैशेज हो गए थे। श्रुति इस सीरीज में शर्मिन सेगल की मेड के रूप में नजर आई हैं।
विज्ञापन
पहली बार फिल्माया ऐसा सीन
श्रुति शर्मा ने हाल ही में एंटरटेनमेंट लाइव के साथ बातचीत में बताया कि उन्होंने पहली बार इस तरह के इंटीमेट रोमांटिक सीन फिल्माए हैं। श्रुति ने कहा, 'सीरीज में मेरे और इकबाल के बीच एक सीन फिल्माया गया, जहां हमें काफी रोमांटिक नजर आना था। यह काफी रोमांटिक सीन था। इस किस्म का रोमांस मैंने स्क्रीन पर पहली बार किया। हम इस दौरान काफी बातें कर रहे थे। यह सीन बेहद मुश्किल था'।
विज्ञापन
Dil Bechara 2: अब नहीं बनेगा सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा का सीक्वल', मुकेश छाबड़ा ने किया वजह का खुलासा
विज्ञापन
दिन भर हुई सीन की शूटिंग
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'इस सीन के बाद मेरे शरीर पर रैशेज पड़ गए, क्योंकि यह वाकई बहुत मुश्किल भरा था। मुझे लगता है कि हमने उस सीन को पूरे दिन शूट किया और जब वह सीन खत्म हुआ तो मेरा काजल धूल-मिट्टी की वजह से खराब हो गया था। लेकिन, सीरीज बनने के बाद यह सीन बेहद सुंदर लग रहा है'। इससे पहले एक बातचीत के दौरान श्रुति ने कहा था, 'अगर संजय लीला भंसाली सर ने कोई फैसला किया है, तो वह अपने कलाकारों का चयन करने के मामले में काफी समझदार हैं। आप उनके विजन पर सवाल नहीं उठा सकते'।
Nayanthara: नयनतारा की फिल्म 'मनंगत्ती सिंस 1960' की शूटिंग हुई खत्म, इस दिन होगी रिलीज
भंसाली की तारीफ में कही ये बात
संजय लीला भंसाली की तारीफ में श्रुति ने कहा था, 'उन्होंने भारतीय सिनेमा को इतिहास दिया है। वह संजय सर ही हैं, जिनके बारे में हम बात कर रहे हैं'। बता दें कि 'हीरामंडी' 1 मई को रिलीज हुई है। यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। इसमें मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, संजीदा शेख, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन और ऋचा चड्ढा जैसे कलाकार नजर आए हैं।
Srikanth Review: दृष्टिहीन किरदार की कसौटी पर राजकुमार राव, बायोपिक के ढलते दौर में तुषार की तीसरी कोशिश