{"_id":"693323d4b865e2a2a50ca2cd","slug":"shreya-ghoshal-to-honour-lata-mangeshkar-with-letters-to-lata-didi-musical-performance-2025-12-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुरों के जरिए श्रेया घोषाल लता मंगेशकर को देंगी श्रद्धांजलि, कहा- सिंगर की आवाज ने मेरे बचपन को आकार दिया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
सुरों के जरिए श्रेया घोषाल लता मंगेशकर को देंगी श्रद्धांजलि, कहा- सिंगर की आवाज ने मेरे बचपन को आकार दिया
Fri, 05 Dec 2025 11:57 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:57 PM IST
सार
Shreya Ghoshal: जल्द ही श्रेया घोषाल लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए परफॉर्म करेंगी। 'लेटर्स टू लता दीदी' के नाम से यह प्रोग्राम 7 मार्च 2026 को होने वाला है।
विज्ञापन
श्रेया घोषाल, लता मंगेशकर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shreyaghoshal
विस्तार
मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल 7 मार्च, 2026 को लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने वाली हैं। इस मौके पर वह जियो वर्ल्ड गार्डन में 'लेटर्स टू लता दीदी' नाम के एक म्यूजिकल शो में परफॉर्म करेंगी। श्रेया घोषाल ने इंस्टाग्राम पर भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर के लिए अपनी परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
Trending Videos
लता ने श्रेया को आर्टिस्ट बनाया
श्रेया घोषाल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'एक आवाज जिसने मेरे बचपन को संवारा, मेरे सपनों और मुझे एक आर्टिस्ट बनाया। एक बहुत ही खास शो के जरिए लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि देने को लेकर सम्मानित महसूस कर रही हूं।'

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
लता के नाम श्रेया का लव लेटर
एक प्रेस नोट में श्रेया घोषाल ने कहा 'म्यूजिक के बारे में जो कुछ भी जनती हूं लता जी उसकी बुनियाद हैं। उनकी आवाज ने मेरे बचपन को आकार दिया है। उनके गानों ने मुझे जीत और दिल टूटने के दौर से गुजारा। अगर मैं आज उनसे बात कर पाती, तो मैं उन्हें बताती कि वह आज भी मेरे गाए हर सुर में जिंदा हैं। 'लेटर्स टू लता दीदी' एक फैन की तरफ से उन्हें मेरा लव लेटर है।'

श्रेया घोषाल
- फोटो : ICC
फैंस को मिलेगा खास मौका
'लेटर्स टू लता दीदी' प्रोग्राम सिर्फ श्रेया घोषाल की परफॉर्मेंस पर खत्म नहीं होगा। इस प्रोग्राम में लता मंगेशकर के फैन वीडियो लेटर भेज सकते हैं। इसमें वह अपनी वो बातें कह सकते हैं जो वह लता मंगेशकर से तब कहते जब वह जिंदा होतीं।

शाहरुख खान क्यों नहीं बन सके काजोल-ट्विंकल के शो का हिस्सा? खुद बताई वजह; एक्ट्रेस से मांगी माफी
लता मंगेशकर के बारे में
आपको बता दें कि लता मंगेशकर का 6 फरवरी 2022 को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनका निधन कोविड-19 से संबंधित जटिलताओं की वजह से हुआ। एक रिपोर्ट के मुताबिक लता मंगेशकर ने सबसे पहले 1948 में फिल्म 'मजबूर' में 'दिल मेरा तोड़ा, मुझे कहीं का ना छोड़ा' गाना गाया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन गाने दिए।