फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shraddha kapoor confirms relationship with rahul mody flaunts a necklace with r pendant

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर! तस्वीर साझा कर गर्म किया कयासों का ब

Mon, 25 Mar 2024 11:06 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 25 Mar 2024 11:06 AM IST
सार

हाल ही में, जामनगर में हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में श्रद्धा और राहुल को एक साथ देखा गया। इसके बाद से ही दोनों के बीच रिलेशनशिप को लेकर खबरें चल रही हैं।

विज्ञापन
Shraddha kapoor confirms relationship with rahul mody flaunts a necklace with r pendant
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता शक्ति कपूर की लाडली बेटी श्रद्धा कपूर ने अपने करियर के शुरुआत में 'तीन पत्ती' और 'लव का द एंड' जैसी फिल्में की, लेकिन उन्हें सफलता फिल्म 'आशिकी 2' से मिली। श्रद्धा कपूर खुद इस बात को मानती हैं कि इस फिल्म ने उनके करियर की दशा और दिशा बदल दी। अब हाल ही में, अभिनेत्री की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देख फैंस उनके रिलेशनशिप पर मुहर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


श्रद्धा कपूर के साथ जुड़ा राहुल का नाम
हाल ही में, जामनगर में हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में श्रद्धा और राहुल को एक साथ देखा गया। इसके बाद से ही दोनों के बीच रिलेशनशिप को लेकर खबरें चल रही हैं। अब श्रद्धा कपूर ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने 'R' का नेक पीस पहना है। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैन्स श्रद्धा और राहुल के रिलेशनशिप पर कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन


श्रद्धा ने लगाई रिलेशनशिप पर मुहर
बता दें कि श्रद्धा कपूर 'तू झूठी मैं मक्कार' के राइटर राहुल मोदी के साथ उनका नाम पिछले काफी वक्त से जुड़ तो रहा था, लेकिन इस रूमर्ड कपल ने कुछ कंफर्म नहीं किया था। इसी बीच हाल ही में, श्रद्धा कपूर ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसे देखकर लग रहा है कि अभिनेत्री कंफर्म करना चाह रही हैं। यही नहीं, सोशल मीडिया पर फैंस श्रद्धा कपूर से उनके रिलेशनशिप को लेकर काफी तरह के सवाल कर रहे हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने अभी तक इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में आएंगी नजर
श्रद्धा के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल श्रद्धा कपूर की कई फिल्में लाइन-अप हैं। इनमें कार्तिक आर्यन के साथ 'चंदू चैंपियन' भी शामिल है, जिसकी जून में रिलीज होने की संभावना है। वहीं, सुपरहिट हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री का सीक्वल भी इस साल रिलीज होने के लिए तैयार है। 'स्त्री 2' 30 अगस्त को रिलीज होगी। इसके अलावा अनुराग बसु की भी एक फिल्म में श्रद्धा नजर आने वाली हैं।

Farooq Sheikh: नाम के मुताबिक फारूक बने अदाकारी की सबसे बड़ी कसौटी, इन 10 किरदारों में दिखे अभिनय के सारे सबक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed