फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Showtime star Rajeev Khandelwal defining stardom when you are glowing in someone memory and heart for work

Rajeev Khandelwal: 'शोटाइम' अभिनेता राजीव खुद को नहीं मानते हैं स्टार, बोले- लोग जब आपके काम को याद रखें तब...

Thu, 07 Mar 2024 10:10 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 07 Mar 2024 10:10 AM IST
सार


अभिनेता राजीव खंडेलवाल सीरियल के अलावा कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उनकी अच्छी-खासी फैन-फॉलोइंग है। जब उनसे पूछा गया कि क्या आप खुद को स्टार मानते हैं। तब राजीव ने कहा, 'नहीं मैं खुद स्टार नहीं मानता हूं।

विज्ञापन
Showtime star Rajeev Khandelwal defining stardom when you are glowing in someone memory and heart for work
राजीव खंडेलवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता राजीव खंडेलवाल टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर नामों में से एक नाम हैं। पहली बार वे टीवी शो 'कहीं तो होगा' में 'सुजल' की भूमिका में दिखाई दिए थे। इस शो ने उन्हें टेलीविजन इंडस्ट्री का चमकता सितारा बना दिया था। दर्शकों को आज भी राजीव 'सुजल' के रूप में याद हैं। आने वाले दिनों में वे वेब सीरीज 'शोटाइम' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में अपने शो के प्रमोशन के दौरान अभिनेता अपने शुरूआती दिनों की यादें साझा करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


नीतू कपूर ने लुटाया था प्यार 
सीरियल 'कहीं तो होगा' से राजीव रातों रात स्टार बन गए थे। पुराने दिनों को याद करते हुए अभिनेता कहते हैं, 'मुझे खुद नहीं पता कि कैसे मैं अचानक इतना लोकप्रिय हो गया। मुझे अच्छी तरह याद है कि एक पार्टी के दौरान मैं नीतू कपूर से मिला था। वे मेरे पास आईं और उन्होंने मेरे गालों को थपथपाते हुए कहा कि आप बहुत प्यारे लग रहे हो और मुझे आपका शो काफी पंसद है।'
विज्ञापन


Maharani Season 3 Review: सिर्फ एक सीन में दिखे सोहम शाह, हुमा और अमित ने दिखाया बिहार का दिलचस्प ड्रामा
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश खन्ना से मिली थी तारीफ 
राजीव खंडेलवाल अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'उस रात उस पार्टी में कई दिग्गज सितारे मौजूद थे। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं राजेश खन्ना और दिलीप कुमार साहब से मिलूंगा। मुझे रीना रॉय जी राजेश खन्ना से मिलवाया था। वे सफेद कुर्ता-पायजामा में थे। उन्होंने मुझसे कहा था कि आप एक अच्छे अभिनेता हैं।'

Jaya Bachchan: इस वजह से सोशल मीडिया की इस्तेमाल नहीं करती हैं जया बच्चन, नव्या के पॉडकास्ट में किया खुलासा

खुद को नहीं मानता स्टार 
अभिनेता राजीव खंडेलवाल सीरियल के अलावा कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उनकी अच्छी-खासी फैन-फॉलोइंग है। जब उनसे पूछा गया कि क्या आप खुद को स्टार मानते हैं। तब राजीव ने कहा, 'नहीं मैं खुद स्टार नहीं मानता हूं। आप खुद स्टार तब समझिए जब लोग आपको अपने दिल में रखें और आपके जाने के बाद भी आपको और आपके काम को याद करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed