फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shoojit Sircar Says Bollywood Major Issues Is The Lack Of Risk-Taking In Storytelling

Shoojit Sircar: शूजित सरकार ने बताया क्यों नहीं चल रहीं बॉलीवुड की फिल्में, स्टार्स की फीस पर कही बड़ी बात

Fri, 18 Apr 2025 12:39 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 18 Apr 2025 12:39 PM IST
सार

Shoojit Sircar On Industry: बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक शूजित सरकार ने दर्शकों के थिएटर में न आने और फिल्मों के न चलने को लेकर अपने विचार रखे। जानिए निर्देशक ने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Shoojit Sircar Says Bollywood Major Issues Is The Lack Of Risk-Taking In Storytelling
शूजित सरकार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

2025 की पहली तिमाही निकल चुकी है। लेकिन अभी तक बॉलीवुड के खाते में एक ‘छावा’ को छोड़कर कोई और बड़ी फिल्म नहीं आई। ये इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी चिंता की बात है। अब निर्देशक शूजित सरकार ने भी इस मामले पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने ये समझाने का प्रयास किया है कि बॉलीवुड में आखिर क्या गलत हो रहा है, जिसके चलते दर्शक फिल्मों की ओर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन

जोखिम उठाना होगा
एएनआई के साथ बातचीत में निर्दशक शूजित सरकार ने फिल्मों के न चल पाने और दर्शकों के थिएटर में न आने पर अपने विचार साझा किए हैं। निर्देशक ने कहा, “इसके दो बहुत महत्वपूर्ण कारण हैं। सबसे पहले, मैं कहूंगा कि फिल्म निर्देशक और निर्माता, रचनात्मक लोगों के रूप में जोखिम नहीं उठा रहे हैं। जब कहानी कहने की बात आती है, तो आप पुरानी कहानियों को दोहरा नहीं सकते। आपको कहीं न कहीं कुछ जोखिम उठाना ही पड़ता है। आपको नए, व्यावहारिक विषय लाने की जरूरत है, चाहे वह किसी भी शैली का हो।”

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: अक्षय ने शेयर की 'केसरी 2' की अनदेखी तस्वीरें, बोले- 'फिल्म नहीं, अधूरा हिसाब है'

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार्स को कम करनी होगी अपनी फीस
शूजित सरकार ने बॉलीवुड स्टार्स की फीस को लेकर भी चिंता जताई और इस पर अपने सुझाव दिए। उन्होंने कहा, “कुछ लोकप्रिय अभिनेताओं को अपनी फीस पर पुनर्विचार करने की जरूरत है, या अवसर खोने का जोखिम उठाना होगा। मैं लोगों के द्वारा ली जाने वाली फीस के बारे में ज्यादा नहीं कहूंगा, लेकिन मुझे एक बात का यकीन है कि लोकप्रिय अभिनेताओं को अपनी फीस कम करनी होगी। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो निर्देशक उनसे संपर्क करना बंद कर देंगे।”


ये खबर भी पढ़ें: Thug Life: कमल हासन, मणिरत्नम और एआर रहमान ला रहे गैंगस्टर पर फिल्म, जारी हुआ पहला गाना

हमारी फिल्मों की लागत ज्यादा नहीं होती
आगे अपने प्रोडक्शन हाउस राइजिंग सन फिल्म्स के बारे में बात करते हुए निर्देशक ने कहा, “हमारे साथ ऐसा नहीं हुआ है। हमने जितनी भी फिल्में बनाई हैं, हमने कभी भी लागत को बहुत ज्यादा नहीं होने दिया। इसलिए हमें कम शिकायतें हैं। हमने ऐसे अभिनेताओं के साथ काम किया है जो समझते हैं कि वे शूजित सरकार के साथ राइजिंग सन फिल्म पर काम कर रहे हैं और लागत बहुत ज्यादा नहीं होगी।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed