फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shocking announcement by Indian 2 director Kajal Aggarwal will not be seen in the film fans are disappointed

Indian 2: 'इंडियन 2' के डायरेक्टर का चौंकाने वाला एलान, फिल्म में नहीं दिखेंगी काजल अग्रवाल, फैंस हुए मायूम

Sun, 02 Jun 2024 08:46 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 02 Jun 2024 08:46 AM IST
सार

कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' के ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम के दौरान फिल्म के निर्देशक शंकर शनमुगम ने अपने एलान से सभी को चौंका दिया। उन्होंने बताया कि काजल अग्रवाल फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

विज्ञापन
Shocking announcement by Indian 2 director Kajal Aggarwal will not be seen in the film fans are disappointed
फिल्म 'इंडियन 2' - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

विस्तार

सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' जल्द ही रिलीज होने वाली है। कई अटकलों के बाद आखिरकार बीते दिनों रिलीज की तारीख से पर्दा उठा था। पहले इसे जून में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसे 12 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। हाल ही में, फिल्म का ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम हुआ, जिसमें एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन


Nitish Bharadwaj: एक नक्षत्र में पैदा हुए थे नीतीश और श्रीकृष्ण, बीजेपी और सुशांत सिंह राजपूत से भी है कनेक्शन
विज्ञापन


'इंडियन 2' में नहीं दिखेंगी काजल अग्रवाल
चेन्नई में आयोजित हुए ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम में 'इंडियन 2' फिल्म से जुड़े तमाम लोग शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मौके पर फिल्म का निर्देशन करने वाले शंकर शनमुगम ने अपनी घोषणा से सभी को चौंका दिया। 'इंडियन 2' पर नजर बनाए हुए लोग जानते होंगे कि इस फिल्म में अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी अभिनय कर रही हैं, लेकिन शंकर ने अपने एलान में कुछ और ही खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि काजल अग्रवाल 'इंडियन 2' में नजर नहीं आएंगी, बल्कि 'इंडियन 3' में दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Box Office Collection: धीमी हुई 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की रफ्तार, औंधे मुंह गिरी 'सावि', जानें अन्य का हाल

काजल के फैंस हुए निराश
काजल के फिल्म में न होने की खबर से उनके फैंस मायूस है। उनके प्रशंसक उन्हें कमल हासन के साथ बड़े परदे पर देखने के लिए उतावले थे, लेकिन डायरेक्टर से मिले अपडेट के बाद उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। अब काजल के सभी फैंस को फिल्म के तीसरे भाग का इंतजार करना होगा।

Raj Kapoor: हिंदी सिनेमा के ‘प्रेम रोगी’ थे राज कपूर, प्रेमिका की याद में खुद को सिगरेट से जलाते थे ‘शोमैन’

ये कलाकार आएंगे नजर
'इंडियन 2' में अब कमल हासन के अलावा रकुल प्रीत सिंह, बॉबी सिम्हा, प्रिया भवानी शंकर, समुथिरकानी और सिद्धार्थ अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म को तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला भाग साल 1996 में रिलीज हुआ था, उसे भी शंकर शनमुगम ने ही डायरेक्ट किया था।

Mouni Roy: मौनी रॉय ने फिर कराई प्लास्टिक सर्जरी! 'जालिमा' गाने में बदला लुक, नहीं पहचान पाए फैंस, हुईं ट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed